Delulu, Locking In जैसे Gen Z स्लैंग का मतलब नहीं जानते? मजाक बनने से पहले यहां जान लें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 16 Dec 2025 3:36 PM

विज्ञापन

Gen Z द्वारा बोले जाने वाले 30 फेमस Slang (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Year Ender 2025 30 Gen Z Popular Slang: आज के समय के बच्चे जिन्हें Gen Z भी कहते हैं. कई बार ऐसे स्लैंग या शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिनका मतलब आमतौर परआपको नहीं पता होता है. आज हम ऐसे ही 30 Gen Z Popular Slang बताएंगे जो साल 2025 में सबसे ज्यादा बोले गए हैं.

विज्ञापन

Year Ender 2025 30 Gen Z Popular Slang: आज के समय में Gen Z ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जो आपके लिए बहुत ही नए हो सकते हैं. लेकिन आज के कल्चर में फिर चाहे वो ऑफिस लाइफ हो या चैटिंग ये सभी शब्द या Slang कॉमन हो गए हैं. अगर आप इन शब्दों का मतलब नहीं समझते, तो ऑनलाइन बातचीत, कंटेंट या ट्रेंड्स से खुद को कटा हुआ महसूस कर सकते हैं. ऐसे में आइए आज जानेंगे 2025 में बोले जाने वाले 30 Gen Z Slang.

Year Ender 2025 30 Gen Z Popular Slang: यहां देखें 2025 में बोले जाने वाले पॉपुलर स्लैंग

  1. Phantom Ping – बिना नोटिफिकेशन के भी अलर्ट महसूस होना
  2. Doom Scroll – नेगेटिव खबरें लगातार स्क्रॉल करना
  3. Brain Rot – जरूरत से ज्यादा कंटेंट से दिमाग का थक जाना
  4. Ratioed – पोस्ट पर लाइक्स से ज्यादा निगेटिव रिएक्शन आना
  5. Caught in 4K – पक्के सबूत के साथ पकड़ा जाना
  6. 67 – औसत या बेतुका रिएक्शन/रेटिंग
  7. Aura Farming – इमेज या रुतबा बढ़ाने की कोशिश
  8. Rizz – करिश्मा या फ्लर्ट करने की स्किल
  9. Slay – बहुत शानदार काम करना
  10. Ate – पूरी तरह छा जाना
  11. No Cap – बिल्कुल सच
  12. Mid – औसत या फीका
  13. Sigma – आत्मनिर्भर या अकेले रहने वाला वाइब
  14. NPC Mode – बिना सोच-समझे रूटीन में चलना
  15. Vibe Shift – माहौल का अचानक बदल जाना
  16. Main Character Energy – खुद को कहानी का हीरो समझना
  17. Soft Launch – किसी चीज को धीरे-धीरे पब्लिक करना
  18. Hard Launch – किसी बात को पूरी तरह ऑफिशियल करना
  19. Ick – अचानक नापसंद हो जाना
  20. Touch Grass – रियल लाइफ में लौट आना
  21. Girl Math – फैसलों को मजाकिया तर्क से सही ठहराना
  22. Girl Dinner – हल्का, स्नैक जैसा खाना
  23. Side Quest – मुख्य काम से हटकर छोटा टास्क
  24. Shreking – फायदे के लिए अनमैच डेटिंग
  25. Delulu – जरूरत से ज्यादा उम्मीदें पालना
  26. Locking In – पूरी तरह फोकस करना
  27. Crashing Out – इमोशनली टूट जाना
  28. Gyatt – हैरानी या तारीफ का एक्सप्रेशन
  29. Huzz – हेयरकट
  30. Doing It for the Plot – मजेदार कहानी के लिए रिस्क लेना

यह भी पढ़ें- इस साल बदल गई कंपनियों की पसंद, BTech कंप्यूटर साइंस नहीं, इन ब्रांच में मिला तगड़ा प्लेसमेंट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola