School Assembly News Headlines Today: स्कूल असेंबली के लिए देश दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें, देखें यहां

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Nov 2025 7:42 AM

विज्ञापन

स्कूल असेंबली (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

School Assembly News Headlines Today in Hindi (25 November): स्कूलों में सुबह की असेंबली के दौरान छात्रों को देश-दुनिया की ताजा खबरें बताई जाती हैं, ताकि वे अपने आसपास हो रही घटनाओं से अपडेट रह सकें. यदि आपके स्कूल में भी मॉर्निंग असेंबली (School Assembly News) में न्यूज पढ़ी जाती है, तो आज हम आपको 25 नवंबर 2025 की देश और विदेश की बड़ी खबरें बताएंगे.

विज्ञापन

School Assembly News Headlines Today In Hindi (25 November): स्कूलों में सुबह की असेंबली के दौरान छात्रों को देश-दुनिया की ताजा खबरें बताई जाती हैं. इससे बच्चे ताजा घटनाओं से अपडेट रहते हैं. छात्रों का करंट अफेयर मजबूत होता है. ऐसे में ये बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा (Competitive Exam) के लिए तैयार होती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आज (News Headlines For School Assembly) की बड़ी खबरें.

School Assembly News Headlines Today: देश की बड़ी खबरें

  1. धर्मेंद्र की मृत्यु

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को अंतिम सांस ली. इस खबर से उनके परिवार वाले और पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर पसर गई.

2. जस्टिस सूर्यकांत ने 53वीं चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली

जस्टिस सूर्यकांत ने 24 नवंबर 2025 को भारत के 53वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में जस्टिस सूर्यकांत को पद की शपथ दिलाई. जस्टिस सूर्यकांत ने जस्टिस बीआर गवई की जगह ली है.

3. केरल में SIR

केरल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन, SIR के लिए एन्यूमरेशन फॉर्म बांटने का काम 99.5 परसेंट तक पहुंच गया है. केरल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के मुताबिक, अब तक कुल 41,009 वोटरों ने अपने एन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा किए हैं.

School Assembly News Headlines Today: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

  1. लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन नेपाल ने देश की सरकार को दिए 10.1 मिलियन रुपये

नेपाल सरकार द्वारा बनाए गए फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर रिकंस्ट्रक्शन फंड को लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन नेपाल से 10.1 मिलियन रुपये मिले हैं. नेपाल के फाइनेंस मिनिस्टर रामेश्वर प्रसाद खनल को वाउचर मिला.

2. मिस्र में दूसरे चरण की Votes

मिस्र में लोगों ने 24 नवंबर को पार्लियामेंट्री चुनाव के दूसरे फेज में वोट किया, क्योंकि अधिकारियों ने कथित उल्लंघन की वजह से करीब दो दर्जन चुनाव क्षेत्रों में पहले राउंड के नतीजे रद्द कर दिए थे. स्टेज का वोट ऐसे समय में हो रहा है जब सबसे ज्यादा आबादी वाला अरब देश बड़े सुधारों और बचत के उपायों को लागू करने की सरकारी कोशिशों के बावजूद खराब इकॉनमी से जूझ रहा है.

3. शंघाई एयरपोर्ट पर महिला को हिरासत में रखा गया 

अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा, कहकर शंघाई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भारतीय मूल की महिला को 18 घंटे हिरासत में रखा. अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा, कहकर शंघाई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भारतीय मूल की महिला को 18 घंटे हिरासत में रखा. 

School Assembly News Headlines Today: खेल समाचार

  1. प्रांजलि धूमल ने जीता गोल्ड

प्रांजलि प्रशांत धूमल ने टोक्यो में 25वें समर डेफलंपिक्स में महिलाओं की 25m पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, जो इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में उनका तीसरा मेडल है. प्रांजलि 600 में से 573 के स्कोर के साथ नया वर्ल्ड और डेफलंपिक क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड बनाकर फाइनल में पहुंचीं.

2. अभिनव देशवाल ने बनाया रिकॉर्ड 

अभिनव देशवाल (Abhinav Deshwal) ने टोक्यो में 25m पिस्टल इवेंट में क्वालिफिकेशन में रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीतकर डेफलिंपिक्स में शूटिंग में भारत के लिए 15वां मेडल जीता. उन्होंने फाइनल में 44 का स्कोर बनाकर साउथ कोरिया के सेउंग ह्वा ली को हराया, जिन्होंने 43 का स्कोर बनाया. 

3. महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम 

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने रविवार को कोलंबो में पहला महिला T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. भारतीय टीम ने फाइनल में नेपाल को सात विकेट से हराकर कप जीता. 

यह भी पढ़ें- School Assembly News Headlines Today: स्कूल असेंबली के लिए देश दुनिया की बड़ी खबरें, प्रिंसिपल करेंगे तारीफ

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola