क्रिसमस पार्टी में ये 5 ड्रेस के साथ एंट्री की तो सबकी नजरें टिकेंगी आ पर, ट्रेंड में हैं ये स्टाइलिश कपड़े
Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Dec 2025 10:25 PM
क्रिसमस 2025 का ड्रेस डिजाइन, Pic Credit- Chatgpt
Christmas Dress Trends 2025: क्रिसमस 2025 के मौके पर यंग महिलाओं के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडिंग ड्रेस की पूरी जानकारी यहां है. रेड पार्टी ड्रेस, सिक्विन्स गाउन, फ्लोरल विंटर ड्रेस, फ्रॉक स्टाइल और कैजुअल टॉप-स्कर्ट कॉम्बिनेशन से पाएं परफेक्ट क्रिसमस पार्टी लुक और बनें हर पार्टी की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन.
Christmas Dress Trends 2025: क्रिसमस का त्योहार नजदीक है और इस मौके पर सिर्फ घर की सजावट साथ साथ आपका ड्रेस कोट भी मायने रखता है. वैसे भी इस त्योहार पर इसाई समुदाय के लोगों को नई ड्रेस खरीदने का रिवाज है. खासकर आज के जेनरेशन की यंग महिलाएं शॉपिंग करने को लेकर बेहद एक्साइटेड रहती हैं. क्योंकि ये उनका सबसे बड़ा त्योहार होता है. लेकिन ड्रेस का ट्रेंड बदलता रहता है और पुराने डिजाइन के कपड़े पहना किसी को अच्छा नहीं लगता है. अगर आप इस क्रिसमस अपने लिए ट्रेडिंग ड्रेस की तलाश कर रही हैं तो ये खबर आपके लिए है. क्योंकि इस साल युवा महिलाओं के लिए कुछ खास ड्रेस ट्रेंड्स हिट हो रहे हैं, जिन्हें पहनकर आप न सिर्फ पार्टी की रौनक बढ़ा सकती हैं बल्कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबका ध्यान भी खींच सकती हैं.
रेड समर या पार्टी ड्रेस
क्रिसमस का रंग रेड इस बार भी ट्रेंड में है. रेड बॉडीकॉन या ए-लाइन ड्रेस युवा महिलाओं के बीच काफी पसंद की जा रही है. थोड़े गोल्ड या सिल्वर एक्सेसरीज के साथ इसे कंप्लीट करें. यकीन मानिये पार्टी में आपकी एंट्री स्टाइलिश बन जाएगी और हर किसी नजरें बस आप पर रहेंगी.

Also Read: New Year Party Outfit Ideas: न्यू ईयर ईव पर पहनें परफेक्ट वन पीस ड्रेस, दिखें स्टाइलिश और ग्लैमरस
सिक्विन्स और शाइनिंग गाउन
जिन महिलाओं को ग्लैमरस लुक चाहिए, उनके लिए सिक्विन्स और शाइनिंग गाउन बेस्ट हैं. गोल्डन, सिल्वर या क्लासिक ब्लैक शाइनिंग गाउन इस क्रिसमस आपको पार्टी क्वीन बना देंगे.

फ्लोरल विंटर ड्रेस
क्रिसमस पर फुल्स और विंटर का मेल भी देखने को मिलता है. फ्लोरल प्रिंटेड मिडी या मैक्सी ड्रेस विंटर पार्टी के लिए परफेक्ट है. इसके साथ ओवरकोट या शॉल जोड़कर स्टाइल और कम्फर्ट दोनों हासिल किया जा सकता है.

प्लेजेंट और फ्रॉक स्टाइल
यंग लड़कियों के लिए फ्रॉक या प्लीज़ेंट ड्रेस का क्रेज भी बढ़ा है. पेस्टल शेड्स या क्लासिक व्हाइट फ्रॉक्स पार्टी में खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक देंगे. इसे हील्स और मिनिमल ज्वैलरी के साथ टीम करें.

कैजुअल स्लीवलेस या टॉप-स्कर्ट कॉम्बिनेशन
जो महिलाएं थोड़ी कैजुअल और कूल लुक चाहती हैं, उनके लिए स्लीवलेस टॉप और मिडी/मिनी स्कर्ट का कॉम्बिनेशन ट्रेंड में है. इसे पार्टी के लिए स्टाइलिश हील्स और चोकर के साथ मैच करें.

Also Read: New Year Lipstick Shades: इन लिपस्टिक शेड्स से न्यू ईयर पार्टी में घूर-घूर कर देखेंगे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










