Bihar Election: UPSC से लेकर BPSC तक, पूछे जा सकते हैं ये जरूरी GK सवाल, आप भी कर लें तैयारी!
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Nov 2025 11:04 AM
Bihar Election से जुड़े सवाल जवाब (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
Bihar Election General Knowledge In Hindi: बिहार चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. 14 नवंबर 2025 को परिणाम जारी किया जाएगा. बिहार चुनाव UPSC और BPSC परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक है. ऐसे में अगर आप UPSC CSE या BPSC CCE परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां देखें बिहार चुनाव से जुड़े सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के सवाल.
Bihar Election General Knowledge In Hindi: बिहार विधानसभा चुनाव सुर्खियों में है. बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग की तारीख फिक्स की गई थी, 6 नवंबर और 11 नवंबर. वहीं 14 नवंबर 2025 को परिणाम जारी किए जाएंगे. बिहार चुनाव से जुड़ी जानकारी उन सभी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो BPSC या UPSC की परीक्षा दे रहे हैं या देने वाले हैं. अगर आप UPSC CSE या BPSC CCE परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां देखें बिहार चुनाव से जुड़े सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के सवाल.
Bihar Election General Knowledge: बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े जरूरी सवाल-जवाब
प्रश्न 1: बिहार विधानसभा चुनाव कौन करा रहा है?
उत्तर: बिहार विधानसभा चुनाव का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा किया जा रहा है.
प्रश्न 2: इस बार बिहार में मतदान प्रतिशत कितना रहा?
उत्तर: इस बार बिहार में करीब 57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
प्रश्न 3: बिहार विधानसभा चुनाव कितने चरणों में होता है?
उत्तर: बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जा रहा है.
प्रश्न 4: मतदान के चरणों का निर्णय कौन करता है?
उत्तर: मतदान के चरणों और तारीखों का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है.
प्रश्न 5: भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख कौन हैं?
उत्तर: ज्ञानेश कुमार
प्रश्न 6: बिहार विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं, जिनके लिए 2025 में चुनाव होंगे?
उत्तर: बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिन पर 2025 में चुनाव होंगे.
प्रश्न 7: 2019 में बिहार में सबसे ज्यादा NOTA वोट किस लोकसभा सीट पर मिले थे?
उत्तर: गोपालगंज लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा NOTA वोट पड़े थे.
प्रश्न 8: बिहार में पहली बार विधानसभा चुनाव कब हुए थे?
उत्तर: बिहार में पहली बार विधानसभा चुनाव 1952 में हुए थे.
प्रश्न 9: बिहार के किस जिले में सबसे ज्यादा मतदाता हैं (2021 के आंकड़ों के अनुसार)?
उत्तर: पूर्वी चंपारण जिला में सबसे ज्यादा मतदाता हैं.
प्रश्न 10: बिहार में कौन सा गठबंधन लंबे समय से सत्ता में रहा है (2020 तक)?
उत्तर: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लंबे समय से सत्ता में रहा है.
प्रश्न 11: बिहार चुनाव में मतदान का रिकॉर्ड प्रतिशत 2015 में कितना था?
उत्तर: वर्ष 2015 में बिहार चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
प्रश्न 12: बिहार चुनाव कौन कराता है?
उत्तर: बिहार विधानसभा चुनाव का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) कराता है.
प्रश्न 13: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कब तक पूरे हो जाएंगे?
उत्तर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे.
प्रश्न 14: बिहार में मतदान के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है?
उत्तर: मतदान करने के लिए मतदाता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए.
प्रश्न 15: बिहार विधानसभा का कार्यकाल कितने साल का होता है?
उत्तर: बिहार विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है.
प्रश्न 16: बिहार में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर: बिहार में 38 जिले हैं.
प्रश्न 17: विधानसभा चुनाव में EVM और VVPAT का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर: EVM (Electronic Voting Machine) और VVPAT (Voter Verifiable Paper Audit Trail) का उपयोग पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है.
प्रश्न 18: बिहार में एक विधानसभा सीट से कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं?
उत्तर: एक विधानसभा सीट से अधिकतम संख्या तय नहीं है, कोई भी पात्र उम्मीदवार नामांकन कर सकता है.
प्रश्न 19: मतदान केंद्र पर मतदाता को क्या लेकर जाना होता है?
उत्तर: मतदाता को मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) या निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य कोई फोटो पहचान पत्र साथ लाना होता है.
प्रश्न 20: बिहार चुनाव में NOTA का क्या अर्थ है?
उत्तर: NOTA (None of The Above) का मतलब है — “इनमें से कोई नहीं.” यानी मतदाता अगर किसी उम्मीदवार को पसंद नहीं करता, तो वह NOTA विकल्प चुन सकता है.
यह भी पढ़ें- BPSC Warning: सावधान हो जाएं! फर्जी टेलीग्राम ग्रुप को लेकर बीपीएससी ने जारी किया नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










