केरल नहीं, अब ये है भारत का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक राज्य, जानें

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Largest Coconut Producer in India: भारत का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक राज्य कौन सा है. Coconut Development Board के डेटा के अनुसार 2023-24 में इस राज्य में कुल 6,151 मिलियन से ज्यादा नारियल का उत्पादन किया गया है.

विज्ञापन

Largest Coconut Producer in India: भारत में नारियल एक बहुत ही अहम फसल है, खासकर तटीय (Coastal) इलाकों में. भारत आज दुनिया में नारियल उत्पादन के मामले में पहले नंबर पर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा नारियल का (Largest Coconut Producer in India) प्रोडक्शन होता है. आइए जानते हैं. 

Largest Coconut Producer in India: नारियल उत्पादन में कौन सा राज्य है आगे? 

पिछले काफी समय तक केरल को नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक माना जाता था, लेकिन भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड के अनुसार, अब कर्नाटक भारत का सबसे बड़ा नारियल उत्पादक राज्य बन गया है. साल 2023-24 में कर्नाटक ने 6,151 मिलियन से ज्यादा नारियल का उत्पादन किया. यह पूरे देश के कुल उत्पादन का लगभग 28.78% हिस्सा है.

इन जिलों ने बनाया कर्नाटक को नंबर वन

कर्नाटक के कुछ खास जिलों की कड़ी मेहनत और वहां की जलवायु का बड़ा हाथ है. तुमकुरु, हासन, चिकमगलूर और मांड्या जैसे जिले कर्नाटक में नारियल उत्पादन के मुख्य केंद्र हैं. इन इलाकों में नारियल के पेड़ों के लिए जरूरी ट्रॉपिकल क्लाइमेट, भरपूर धूप और सही मात्रा में बारिश मिलती है. यही वजह है कि यहां के किसान नारियल की खेती से बेहतरीन मुनाफा कमा रहे हैं.

दक्षिण भारत के ये चार राज्य हैं नारियल उत्पादन के लिए फेमस 

कर्नाटक के अलावा दक्षिण भारत के अन्य राज्य भी पीछे नहीं हैं. भारत के कुल नारियल उत्पादन का 90.77% हिस्सा केवल चार राज्यों से आता है:

  • कर्नाटक (नंबर एक पर)
  • तमिलनाडु (6,091.98 मिलियन नारियल के साथ दूसरे नंबर पर)
  • केरल (5,522.71 मिलियन नारियल के साथ तीसरे नंबर पर)
  • आंध्र प्रदेश (1,707.08 मिलियन नारियल)

इनके अलावा वेस्ट बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, असम और बिहार में भी नारियल की खेती की जाती है. 

यह भी पढ़ें: भारत का कौन सा शहर टाइगर कैपिटल के लिए है फेमस? जानें इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola