Gandhi Jayanti Best Wishes: भीतर का अहंकार छोड़, गांधी जयंती पर दोस्तों को WhatsApp करें ये 15 संदेश 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Sep 2025 11:55 AM

विज्ञापन

गांधी जयंती

Gandhi Jayanti Best Wishes: महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों पर भारत को आजादी दिलाई. 2 अक्टूबर को उनकी जयंती मनाई जाती है. इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है. ऐसे मौके पर आइए जानते हैं गांधी जयंती पर 15 Best Wishes.

विज्ञापन

Gandhi Jayanti Best Wishes: 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में गांधी का जन्म हुआ था. गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा दिया गया. ऐसे में इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश (National Holiday) रहता है. साथ ही इन दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, ताकि गांधी के अहिंसक आंदोलन और शांतिपूर्ण संघर्ष के दर्शन को याद रखा जाए. महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों पर भारत को आजादी दिलाई. ऐसे में इस दिन लोग एक दूसरे को WhatsApp पर बधाई संदेश देते हैं. 

Gandhi Jayanti Best Wishes In Hindi: महात्मा गांधी की जयंती पर बधाई संदेश

  1. गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! सत्य और अहिंसा का संदेश हमें हमेशा प्रेरित करता रहे.

2.बापू के आदर्शों पर चलकर ही सच्चे भारत का निर्माण संभव है. गांधी जयंती मुबारक!

3. गांधी जी के विचार हमें सादगी, सत्य और प्रेम का मार्ग दिखाते हैं. हैप्पी गांधी जयंती.

4. आइए इस दिन अहिंसा और एकता का संकल्प लें. गांधी जयंती की शुभकामनाएं.

5. बापू की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं. गांधी जयंती पर उन्हें नमन.

6. गांधी जयंती हमें याद दिलाती है कि शांति ही सबसे बड़ी ताकत है.

7. गांधी जी के सिद्धांत हर इंसान के जीवन को बदल सकते हैं. गांधी जयंती की बधाई.

8. आइए इस दिन हम सब मिलकर सत्य और नैतिकता का पालन करने का व्रत लें.

9. गांधी जयंती हमें सिखाती है कि छोटे-छोटे कदम भी बड़े बदलाव ला सकते हैं.

10. बापू की सादगी और महानता हमें हमेशा प्रेरित करती रहे. हैप्पी गांधी जयंती.

11. इस गांधी जयंती पर आइए हम अपने भीतर का अहंकार छोड़कर विनम्रता अपनाएं.

12. गांधी जी का जीवन संदेश है कि प्रेम और करुणा से ही दुनिया को जीता जा सकता है.

13. आज का दिन है शांति और मानवता को अपनाने का. गांधी जयंती की शुभकामनाएं.

14. गांधी जी के आदर्श हर भारतीय के जीवन का पथप्रदर्शक बने.

15. गांधी जयंती पर बापू को शत-शत नमन और सभी को शुभकामनाएं.

गांधी के जीवन से युवाओं को संदेश

महात्मा गांधी का जीवन युवाओं को काफी प्रभावित करता है. वे सत्य और अहिंसा की राह पर चलने का संदेश देते थे. साथ ही धैर्य और शांति का पाठ सिखाया. गांधी ने युवाओं को सिखाया कि ईमानदारी और मेहनत करना चाहिए. गांधी युवाओं को समाज का मुख्य हिस्सा मानते थे. उनका पूरा जीवन सच्चाई और दूसरों की भलाई में बीता. 

यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी पर 10 लाइन, बापू की जयंती से पहले जरूर देख लें

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola