ePaper

महात्मा गांधी पर 10 लाइन, बापू की जयंती से पहले जरूर देख लें

Updated at : 02 Oct 2025 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi 2025

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi 2025: सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi 2025: महात्मा गांधी, जिन्हें बापू कहा जाता है, भारत की आजादी के महान नेता और अहिंसा के प्रतीक थे. हर साल 2 अक्टूबर को उनकी जयंती मनाई जाती है. छात्रों और बच्चों के लिए गांधी जी पर 10 लाइन पढ़ना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उनके जीवन, विचारों और सत्य-अहिंसा के मार्ग की गहरी सीख मिलती है.

विज्ञापन

10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi 2025: महात्मा गांधी, जिन्हें हम प्यार से ‘बापू’ कहते हैं, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नेता और अहिंसा के पुजारी थे. उनका जीवन सादगी, सत्य और अहिंसा के आदर्शों से भरा था. गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है, जो उनके जन्मदिन के रूप में प्रसिद्ध है. बच्चों और छात्रों के लिए महात्मा गांधी पर 10 लाइन जानना बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए इस लेख में आपके लिए महात्मा गांधी पर 10 लाइन (10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi 2025) दे रहे हैं जो आपको भाषण, निबंध या फिर अन्य एकेडमिक नाॅलेज में काम आएंगी.

महात्मा गांधी पर 10 लाइन (10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi 2025)

महात्मा गांधी पर 10 लाइन (10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi 2025) इस प्रकार हैं-

  1. महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था.
  2. महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था.
  3. गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाने का मार्ग दिखाया.
  4. महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया.
  5. गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन और असहयोग आंदोलन जैसे आंदोलनों का नेतृत्व किया.
  6. वह हमेशा सादगीपूर्ण जीवन जीने और लोगों में समानता और भाईचारा बनाए रखने के पक्षधर थे.
  7. बापू ने अपने जीवन में अंग्रेजों के खिलाफ अहिंसक तरीके से लड़ाई लड़ी.
  8. उन्होंने खादी पहनने और स्वदेशी का प्रचार कर आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा दिखाई.
  9. गांधी जी ने हमें यह सिखाया कि डर से नहीं, सत्य और साहस से जीवन जीना चाहिए.
  10. उनका संदेश आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके आदर्श युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं.

Mahatma Gandhi Jayanti 2025: महात्मा गांधी का जीवन क्या सिखाता है?

महात्मा गांधी के विचार और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं. उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई, अहिंसा और दृढ़ता से बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना किया जा सकता है. बच्चों और युवाओं के लिए गांधी जी की 10 लाइन याद रखना न केवल शैक्षिक दृष्टि से उपयोगी है बल्कि उनके जीवन से प्रेरणा लेने का भी बेहतरीन तरीका है.

इसे भी पढ़ें- Speech on Gandhi Jayanti in Hindi: गांधी जयंती पर भाषण ऐसे दें, ‘बापू’ के सम्मान में नम हो जाएंगी आंखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola