Facebook CEO Salary: मार्क जुकरबर्ग सीईओ पद पर हर महीने कितना कमाते हैं, जानकर छोड़ देंगे FB चलाना!

Updated at : 16 Apr 2025 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
Facebook CEO Salary in Hindi

Facebook CEO Salary in Hindi

Facebook CEO Salary: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की सैलरी जानकर आप हैरान रह जाएंगे. वह हर महीने सिर्फ 1 डॉलर की सैलरी लेते हैं लेकिन उनकी कमाई शेयर और इनवेस्टमेंट से अरबों में होती है. जानिए कैसे जुकरबर्ग कम सैलरी लेकर भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं.

विज्ञापन

Facebook CEO Salary in Hindi: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक आज दुनिया के बड़े प्लेटफाॅर्म में से एक है. आज के समय में फेसबुक जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को संभालना आसान काम नहीं है. हालांकि, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) अपनी टीम के साथ इसे अच्छे से मैनेज कर रहे हैं. मार्क जुकरबर्ग ने 2004 में फेसबुक की शुरुआत की थी और उन्होंने ने 2012 में फेसबुक को सार्वजनिक किया था. आइए जानते हैं कि फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग हर महीने कितना कमाते हैं (Facebook CEO Salary) और उनके बारे में.

फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग हर महीने कितना कमाते हैं? (Facebook CEO Salary)

रिपोर्ट्स और रिसर्च के मुताबिक, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) आज फेसबुक के सबसे कम सैलरी पाने वाले कर्मचारी हैं. वह हर साल सिर्फ 1 डॉलर (तकरीब 80-85 रुपये) वेतन लेते हैं. 2018 में कंपनी ने एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें बताया गया कि कोई भी अधिकारी अपने सैलरी पैकेज को तय करने में शामिल नहीं होता लेकिन जुकरबर्ग खुद आगे आए और कंपनी से कहा कि उनका वेतन सिर्फ 1 डॉलर रखा जाए. ये कोई नई बात नहीं है. 2013 में ही जुकरबर्ग ने अपनी उस समय की सालाना $500,000 (लगभग 4 करोड़ रुपये) की सैलरी छोड़ दी थी। तब से लेकर अब तक वो सिर्फ 1 डॉलर सालाना वेतन लेते आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- NSG Commando Salary: ​कैसे बनते हैं NSG कमांडो? सैलरी और सुविधाएं जानकर रह जाएंगे दंग!

मार्क जुकरबर्ग की शिक्षा (Mark Zuckerberg Education in Hindi)

मार्क जुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को व्हाइट प्लेन्स, न्यूयॉर्क में हुआ था. वह मेटा प्लेटफाॅर्म के फाउंडर, अध्यक्ष और सीईओ हैं जिसे फेसबुक के नाम से जाना जाता था. जुकरबर्ग ने फिलिप्स एक्सेटर एकेडमी में ट्रांसफर होने से पहले अर्ड्सले हाई स्कूल में पढ़ाई की, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और फेंसिंग टीम के कप्तान के रूप में काम किया. उन्होंने 2002 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और मनोविज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान की स्टडी की. सेकेड ईयर में उन्होंने “दफेसबुक” लॉन्च किया, जो शुरू में हार्वर्ड के छात्रों तक सीमित एक सोशल नेटवर्किंग साइट थी. 

यह भी पढ़ें- SPG Commando Salary: जिन कमांडो से घिरे रहते हैं PM मोदी…उन्हें मिलती है इतनी सैलरी और अन्य सुविधाएं

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola