Vrishchik Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: आज का दिन शुभ या अशुभ, जानने के लिए पढें वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक आज का राशिफल 30 दिसंबर 2025
Vrishchik Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शनिवार. पढ़ें आज का दैनिक वृश्चिक राशिफल.
Vrishchak Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: आज 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी रहेगी उपरांत द्वादशी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मेष राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….
Vrishchak Aaj Ka Rashifal वृश्चिक आज का राशिफल
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक उन्नति और वाणी के प्रभाव से सफलता प्राप्त करने का है. धन संचय के योग बना रहे हैं. आपकी बातों का समाज और परिवार पर गहरा प्रभाव पड़ेगा.
करियर / बिजनेस: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी मजबूत है. व्यापार में अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं या निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को अपनी वाणी के दम पर नए अवसर प्राप्त होंगे. यदि आप पैतृक व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आज का दिन विशेष लाभदायी रहेगा.
रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. प्रेम संबंधों में वाणी की मधुरता रिश्तों को और करीब लाएगी, लेकिन पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन दूसरे भाव में मंगल और सूर्य की स्थिति के कारण आपको आंखों में जलन, गले में खराश या दांतों में समस्या हो सकती है. अधिक गर्म या मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज करें. पर्याप्त नींद लें.
सावधानी: धन लाभ के बीच फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. परिवार के किसी सदस्य के साथ कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें, अन्यथा संबंध बिगड़ सकते हैं. किसी भी प्रकार के निवेश के लिए दस्तावेज को अच्छी तरह पढ़कर ही निर्णय लें.
उपाय: हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चढ़ाएं. “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का जाप करें. सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए अत्यंत कल्याणकारी रहेगा.
शुभ रंग: गहरा लाल और मैरून
शुभ अंक: 9 और 1
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि, जानें पूजा से पहले शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




