Today School Assembly News Headlines: देश, दुनिया की बड़ी खबरें, झट से कर लें याद

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Dec 2025 6:22 AM

विज्ञापन

स्कूल असेंबली (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

Today School Assembly News: आज के दौर में स्कूलों की असेंबली और कक्षाओं में देश-दुनिया की अहम खबरें साझा की जाती हैं. इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को दिनभर की बड़ी घटनाओं से अवगत कराना होता है. आइए, जानते हैं 22 दिसंबर 2025 की बड़ी खबरें.

विज्ञापन

Today School Assembly News Headlines: आज के समय में स्कूलों में देश, दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं. इसका एक मात्र उद्देश्य होता है इन स्टूडेंट्स को दिन भर की बड़ी खबरों से अपडेटेड रखना. ऐसे बच्चे जब फ्यूचर में किसी तरह की प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होते हैं तो उनकी जनरल नॉलेज (General Knowledge) पहले से ही मजबूत रहती है. ऐसे में आइए, देश, विदेश और स्पोर्ट्स की दिन भर की बड़ी खबरें देखते हैं. 

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

कई ट्रेनें हुईं रद्द

दक्षिण-पूर्वी रेलवे ने बयान जारी कर बताया है कि 22 से 24 दिसंबर तक मेमू ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी. चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी के अनुसार, झारखंड के सिंहभूम स्थित चक्रधरपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा खंड के बीच रेल पटरियों के आसपास, खासकर बांदामुना क्षेत्र में रात के समय हाथियों के झुंड की आवाजाही देखी गई है.

दिल्ली की कई फ्लाइट कैंसिल

दिल्ली में कोहरे का कहर बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में 110 उड़ानें रद्द हो गईं और 370 से अधिक लेट हो गई हैं.

Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद, हिंदू अल्पसंख्यक एक बार फिर हमलों का निशाना बन गए हैं. झेनैदाह में, रिक्शा चालक गोविंद बिस्वास पर भीड़ ने हमला किया और ऐसी अफवाहें फैलीं जिनमें भारत से कनेक्शन के आरोप शामिल थे.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की खबरें

  1. अंडर-19 एशिया कप फाइनल वैभव का खराब प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत के 14 साल के स्टार वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. बल्ले से उनका प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा और पवेलियन लौटते समय अली रजा से उनकी कहासुनी भी हो गई.

2. शुभमन गिल और कार्तिक जितेश शर्मा को टीम से बाहर

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर किए जाने पर हैरान हैं. गिल के साथ-साथ कार्तिक ने जितेश शर्मा को भी टीम से बाहर किए जाने पर निराशा व्यक्त की.

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: देश, दुनिया की बड़ी खबरें, झट से कर लें याद

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola