Today School Assembly News Headlines: देश, दुनिया की बड़ी खबरें, झट से कर लें याद

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Dec 2025 7:22 AM

विज्ञापन

स्कूल असेंबली (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Today School Assembly News Headlines: स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए स्कूल में कई तरह की एक्टिविटी कराई जाती है. स्कूल असेंबली के दौरान उन्हें दिन भर की देश दुनिया की बड़ी खबरें सुनानी होती है. ऐसे में आइए, देश, विदेश और स्पोर्ट्स की दिन भर की (21 December 2025 Big Headlines) बड़ी खबरें देखते हैं.

विज्ञापन

Today School Assembly News Headlines: आज के समय में स्कूलों में देश, दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं. इसका एक मात्र उद्देश्य होता है इन स्टूडेंट्स को दिन भर की बड़ी खबरों से अपडेटेड रखना. ऐसे बच्चे जब फ्यूचर में किसी तरह की प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होते हैं तो उनकी जनरल नॉलेज (General Knowledge) पहले से ही मजबूत रहती है. ऐसे में आइए, देश, विदेश और स्पोर्ट्स की दिन भर की (21 December 2025 Big Headlines) बड़ी खबरें देखते हैं.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

  1. देश का पहला नेचर थीम एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नये टर्मिनल भवन का का उद्घाटन किया. यह देश का पहला नेचर-थीम वाला एयरपोर्ट है, जहां से हर साल करीब एक करोड़ 31 लाख यात्री आते-जाते हैं.

2. एसएससी सीजीएल की परीक्षा की डेट घोषित

SSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार CGL टियर 2 परीक्षा दो दिन आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 18 जनवरी 2026 और 19 जनवरी 2026 को होगी.

Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें

  1. मैक्सिको सिटी में पायलट ने कॉकपिट में खुद को बंद किया

मैक्सिको सिटी में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें पायलट ने खुद को कॉकपिट में बंद कर लिया और बोला कि जब तक सैलरी नहीं मिलेगी तब तक प्लेन नहीं उड़ान नहीं भरेगा. देश और दुनिया में पायलट की सैलरी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

  1. शुभमन गिल T20 से हुए बाहर

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयनसमिति से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम चुन ली है. टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल (shubman gill dropped t20 world cup) को टीम से बाहर कर दिया गया हैं.

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले से लेकर मौसम तक, यहां देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola