ePaper

NSG Commando Salary: ​कैसे बनते हैं NSG कमांडो? सैलरी और सुविधाएं जानकर रह जाएंगे दंग!

Updated at : 15 Apr 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
NSG Commando Salary

NSG Commando Salary

NSG Commando Salary: NSG कमांडो, जिन्हें 'ब्लैक कैट' कहा जाता है, देश के सबसे खास और खतरनाक मिशनों के लिए तैयार किए जाते हैं. इनकी सैलरी रैंक के अनुसार ₹50,000 से ₹90,000+ तक होती है. NSG में शामिल होने के लिए पहले सेना या CAPF में भर्ती होना पड़ता है. सुविधाएं भी शानदार मिलती हैं.

विज्ञापन

NSG Commando Salary in Hindi: नेशनल सेक्योरिटी गार्ड (​NSG) कमांडो को “ब्लैक कैट” भी कहा जाता है. एनएसजी कमांडो भारत के सबसे खास और खतरनाक मिशनों के लिए तैयार किए जाते हैं. ये कमांडो आतंकवाद से लड़ने और हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन्स में हिस्सा लेते हैं. उनके काम की गंभीरता को देखते हुए इन्हें अच्छी सैलरी और कई फायदे मिलते हैं. अगर आप भी NSG कमांडो बनना चाहते हैं तो यहां हम आपको बताएंगे कि इसमें कैसे शामिल हो सकते हैं, इनकी ट्रेनिंग कैसी होती है और इन्हें कितनी सैलरी (NSG Commando Salary) मिलती है.

NSG कमांडो की सैलरी कितनी होती है? (NSG Commando Salary)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल सेक्योरिटी गार्ड (NSG) में सीधे भर्ती नहीं होती. इसमें वही लोग शामिल होते हैं जो पहले से सेना, CRPF, BSF, ITBP जैसे बलों में काम कर रहे होते हैं. इनका मूल वेतन उसी संगठन के हिसाब से तय होता है, लेकिन NSG में शामिल होने के बाद इन्हें अतिरिक्त भत्ते भी मिलते हैं-

औसत मासिक वेतन (अनुमानित):

पदअनुमानित सैलरी (₹)
कांस्टेबल से हवलदार₹50,000 – ₹60,000
नायब सूबेदार से सूबेदार मेजर₹65,000 – ₹75,000
अधिकारी (लेफ्टिनेंट – मेजर)₹80,000 – ₹90,000+

नोट- इसमें बेसिक पे, महंगाई भत्ता, रिस्क अलाउंस और फील्ड भत्ता शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें- SPG Commando Salary: जिन कमांडो से घिरे रहते हैं PM मोदी…उन्हें मिलती है इतनी सैलरी और अन्य सुविधाएं

NSG कमांडो को मिलने वाले फायदे (NSG Commando Salary)

  • खतरे वाले कामों के लिए विशेष भत्ता
  • खुद और परिवार के लिए फ्री मेडिकल सुविधा
  • सरकारी आवास और राशन
  • हाई अमाउंट का बीमा
  • अत्याधुनिक ट्रेनिंग और उपकरण.

NSG कमांडो बनने के लिए योग्यता (NSG Commando Salary)

NSG कमांडो बनने के लिए पहले भारतीय सेना या किसी CAPF में भर्ती होना जरूरी है. भर्ती बल के अनुसार, 10वीं या 12वीं पास योग्यता मांगी जाती है. अगर कोई अधिकारी पद पर NSG में जाना चाहता है तो उसे ग्रेजुएशन और UPSC की NDA या CDS परीक्षा पास करनी होती है. NSG कमांडो बनना सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का एक अच्छा मौका है. 

यह भी पढ़ें- Google CEO Salary: IIT से पढ़ाई…और अब इतनी कमाई, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें- Randeep Hooda Education: जाट मूवी के ‘राणातुंगा’ कितने पढ़े-लिखे हैं? शानदार है एजुकेशन जर्नी

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola