Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में 19 मई तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

(सांकेतिक फोटो)

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कुछ जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. कई जिलों में हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार में 19 मई तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 19 मई तक पूरे राज्य में मौसम बिगड़ने वाला है. IMD पटना ने बिहार के सभी जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. इस दौरान बिहार के कुछ जिलों में भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर और बेगूसराय जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है. इन जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और वज्रपात की संभावना है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, पटना, बक्सर, भोजपुर, अरवल, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, लखीसराय और बांका जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है और गरज के साथ बारिश के आसार हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना के आसपास कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि 19 मई तक पटना, नालंदा, जहानाबाद, भोजपुर, वैशाली, और शेखपुरा में भी बादल छाए रहेंगे और दिनभर मौसम में नमी बनी रहेगी. गरज-चमक और हल्की वर्षा से तापमान में गिरावट की संभावना है.इसके अलावा गया, नवादा और औरंगाबाद जिलों में भी बादल के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज का आवेदन नहीं होगा खारिज, सिर्फ रखना होगा इन बातों का ख्याल

इन जिलों में आंधी चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने भागलपुर और बांका जिले में भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है और आंधी चलने की चेतावनी दी है. लखीसराय, मुंगेर और जमुई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने इन सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन