Success Story: पिकअप ड्राइवर की बेटी बनी SDM, YouTube से पढ़कर चंपारण की ज्योति को शानदार रैंक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 May 2025 1:17 PM
Success Story of SDM Jyoti Rani
Success Story: सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को बिना किसी कोचिंग के क्रैक करना बेहद कठिन है. एक कहानी बिहार के चंपारण की बेटी डिंपल ज्योति रानी की सामने आई है. ज्याति रानी ने बिहार स्टेट सिविल सर्विस की परीक्षा को यूट्यूब से पढ़ाई करके क्रैक किया है.
Success Story: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की परीक्षा राज्य की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. ऐसे में इस परीक्षा को बिना किसी कोचिंग की मदद से क्रैक करके डिंपल ज्योति रानी ने इतिहास रच दिया है. बिहार में सीनियर डिप्टी कलेक्टर (SDC या SDM) के पद पर तैनात ज्योति की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है. आइए एसडीएम ज्योति की तैयारी और सफलता पर एक नजर डालते हैं.
Success Story of SDM Jyoti Rani: कौन हैं ज्योति रानी?
एसडीएम ज्योति रानी मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल प्रखंड की रहने वाली है. बिहार नेपाल बॉर्डर के करीब जोकियारी पंचायत के चिकनी गांव उनका पैतृक आवास है. ज्योति एक बेहद साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता पिकअप ड्राइवर और मां आंगनवाड़ी सेविका हैं.
ज्योति रानी बताती हैं कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसके बावजूद उनके पिता ने पढ़ाई में कोई कमी नहीं रखी. ज्योति पढ़ाई के लिए पटना चली गईं. पटना में रहकर ही उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वो बीपीएससी परीक्षा की तैयारी में लग गईं.
ये भी पढ़ें: 500 बार रिजेक्ट हुए, लेकिन नहीं मानी हार, Tier-III कॉलेज के सागर कुमार ने Google में पाई ड्रीम जॉब
लॉकडाउन के चलते छोड़ी जॉब
ज्योति रानी को एक प्राइवेट कंपनी में शानदार पैकेज पर जॉब मिल गई थी. कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन ने उनसे जॉब करने का मौका छिन लिया. इसके बाद वो बीपीएससी एग्जाम की तैयारी कपने लगीं. पहले प्रयास में उन्हें असफलता हासिल हुई.
ज्योति को बीपीएससी 67वीं परीक्षा में सफलता हासिल हुई. वो बताती हैं कि जब उनका रिजल्ट आया तब वो ट्रेन में थीं. अपना रिजल्ट जानकर वो रोने लगीं. रोते हुए उन्होंने पिता को कॉल किया और कहा… पापा में SDM बन गई. इस खबर को सुनकर उनके पिता भी रोने लगे.
ये भी पढ़ें: Success Story: मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास, तमिलनाडु बोर्ड में टॉप कर बढ़ाया बिहार का मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










