Dhanu Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: धनु राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग

धनु आज का राशिफल 30 दिसंबर 2025
Dhanu Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन मंगलवार. पढ़ें आज का दैनिक धनु राशिफल.
Dhanu Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: आज 30 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी रहेगी उपरांत द्वादशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मेष राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….
Dhanu Aaj Ka Rashifal धनु आज का राशिफल
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऊर्जावान रहेगा. आपकी राशि में चतुर्ग्रही योग (सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति) बन रहा है. जो आपके व्यक्तित्व में एक गजब का आकर्षण और आत्मविश्वास पैदा करेगा. आप समाज और कार्यक्षेत्र में केंद्र बिंदु बने रहेंगे.
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल की सराहना होगी. यदि आप स्वतंत्र व्यवसाय करते हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के प्रबल योग हैं. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है.
रिलेशनशिप: सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे, हालांकि मंगल के प्रभाव से स्वभाव में थोड़ी उग्रता आ सकती है, जिसे नियंत्रित रखना होगा. प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ यादगार समय बिताएंगे.
स्वास्थ्य: ग्रहों की अधिकता के कारण मानसिक उत्तेजना और शरीर में अधिक गर्मी महसूस हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और ध्यान का सहारा लें. सिरदर्द या आंखों में थकान की समस्या हो सकती है, इसलिए स्क्रीन टाइम कम करें.
सावधानी: आज अपने स्वभाव में अहंकार को न आने दें. जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदेह हो सकते हैं, इसलिए किसी भी बड़े काम से पहले सलाह जरूर लें. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, न कि व्यर्थ की बहसबाजी में.
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल अर्पित करें. माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं. “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः” मंत्र का जाप करना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा.
शुभ रंग: पीला और सुनहरा
शुभ अंक: 3 और 1
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 30 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि, जानें पूजा से पहले शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




