MP Board 10th 12th Date Sheet 2026: एमपी बोर्ड ने जारी की परीक्षा की डेटशीट, यहां देखें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Aug 2025 11:29 AM

विज्ञापन

MP Board 10th 12th Date Sheet 2026

MP Board 10th 12th Date Sheet 2026: अगर आप अगले साल मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वीं या 12वीं में शामिल होने वाले हैं तो आपके लिए काम की खबर है. एमपी बोर्ड ने परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी.

विज्ञापन

MP Board 10th 12th Date Sheet 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है. एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक चलेगी. वहीं, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी और 2 मार्च को खत्म होगी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. सभी उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा. 

MP Board 10th Time Table 2026: एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का टाइम टेबल 

  • 11 फरवरी- हिंदी 
  • 13 फरवरी- उर्दू
  • 14 फरवरी- NSQF, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • 17 फरवरी- अंग्रेजी
  • 19 फरवरी-संस्कृत
  • 20 फरवरी- मराठी, पंजाबी, गुजगु राती, सिंधी
  • 24 फरवरी- गणित
  • 27 फरवरी-विज्ञान 
  • 2 मार्च – सामाजिक विज्ञान 

MP Board 12th Time Table 2026: एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल 

  • 7 फरवरी- हिंदी 
  • 9 फरवरी -उर्दू, मराठी
  • 13 फरवरी – भौतिकी, अर्थशास्त्र, पोल्ट्री, मछली पालन आदि
  • 14 फरवरी- बायोटेक्नोलॉजी, गायन, वादन, तबला-पखावज
  • 16 फरवरी- संस्कृत
  • 17 फरवरी- ड्राइंग एंड डिजाइन
  • 18 फरवरी -रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन आदि 
  • 19 फरवरी- मनोविज्ञान 
  • 20 फरवरी-NSQF, शारीरिक शिक्षा
  • 21 फरवरी- कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी
  • 23 फरवरी -जीवविज्ञान
  • 25 फरवरी- गणित
  • 26 फरवरी- राजनीति शास्त्र
  • 27 फरवरी- इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस
  • 2 मार्च- समाज शा
  • 3 मार्च- भूगोल, फसल उत्पादन, स्वास्थ्य आदि 

MP Board Exam Guidelines: देखें परीक्षा दिशा निर्देश 

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. दोनों की कक्षा का पहला पेपर हिंदी है. कक्षा 10वीं में जहां 9.53 लाख और 12वीं में 7.06 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कें पर सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है. निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंचना होगा.  

यह भी पढ़ें- ज्योतिष बनने का है शौक, BHU से करें ये कोर्स, हर महीने होगी शानदार कमाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola