लास्ट मिनट की 5 स्मार्ट टिप्स, ऐसे बढ़ाएं 10th इंग्लिश परीक्षा में नंबर
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Feb 2026 6:20 PM
CBSE Exam Tips: स्टूडेंट प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
CBSE Exam Tips: विशेषज्ञों का मानना है कि सही योजना, शांत मन और नियमित रिवीजन से छात्र CBSE 10वीं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. लास्ट मिनट की तैयारी घबराहट का समय नहीं, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर है.
CBSE Exam Tips: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इंग्लिश का पेपर 21 फरवरी को होगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंग्लिश केवल भाषा का पेपर नहीं, बल्कि आपकी विश्लेषणात्मक क्षमता, अभिव्यक्ति और समझ की परीक्षा भी है. 80 अंकों के इस पेपर को Reading, Writing & Grammar और Literature, तीन सेक्शन में बांटा गया है. तैयारी के साथ-साथ पेपर कैसे लिखना ये भी बहुत जरूरी है. आइए, परीक्षा के लिए कुछ लास्ट मिनट टिप्स देखें.
प्रेंजटेशन और साफ-सुथरी लिखावट पर ध्यान दें
बोर्ड परीक्षा में सिर्फ पढ़ना जरूरी नहीं है बल्कि कॉपी लिखने के तरीके पर भी मार्क्स मिलते हैं. अच्छा प्रेजेंटेशन यानी कि बेहतरीन मार्क्स. आंसर क्लियर लिखें. प्वॉइंट्स में लिखें. जहां जरूरी हो, हेडिंग और पैराग्राफ का सही इस्तेमाल करें. स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियों से बचें. साफ और पढ़ने योग्य हैंडराइटिंग भी अंक बढ़ाने में मदद करती है. खास करके सेक्शन बी में क्रिएटिव राइटिंग पर काफी ध्यान दिया जाता है.
परीक्षा से एक दिन पहले जरूर करें ये काम
परीक्षा से एक दिन पहले खुद को हाइड्रेटेड रखें. अच्छी नींद लें और हेल्दी खाएं. परीक्षा से एक रात पहले ओवर ईटिंग नहीं करें. साथ ही देर रात तक नहीं जगें. खुद से कहें कि आप कर सकते हैं और पॉजिटिव रहें.
जरूर याद करें राइटर और पोएट के नाम
अगर आप इंग्लिश की परीक्षा देने वाले हैं तो लेखक, पोएट के नाम जरूर याद कर लें. ये सबसे जरूरी है. साथ ही कैरेक्टर को भी याद रखें. Extract Based Questions के लिए ये काफी काम आता है.
प्रो-टिप्स और ट्रिक्स
अन्य सभी विषय की तरह सीबीएसई के इंग्लिश पेपर के लिए भी टाइम मैनेजेमेंट बहुत जरूरी है.
- Reading: 50 मिनट.
- Writing: 45 मिनट.
- Literature: 75 मिनट.
Revision: अंतिम 10 मिनट अपनी गलतियों और उत्तरों की साफ-सफाई जांचने के लिए रखें.
वर्ड लिमिट का ध्यान रखें
सीबीएसई शब्द सीमा को लेकर सख्त है. नोटिस (50 शब्द), लेटर (120-150 शब्द) और लॉन्ग आंसर (120-150 शब्द) पर Long and short answers me 10-20 शब्द हमेशा ज्यादा लिखें.
यह भी पढ़ें- नंबरों के पीछे नहीं, सीखने के पीछे भागें: पसाला मोहित के 100 पर्सेंटाइल का राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










