JEE Main 2026 Exam City: जेईई मेन के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Jan 2026 7:16 PM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
JEE Main 2026 Exam City: जेईई मेन परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.
JEE Main 2026 Exam City: जेईई मेन परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (JEE Main 2026 Exam City) जारी कर दी गई है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा. एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से देख सकते हैं कि परीक्षा किस शहर में होगी.
JEE Main 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 अक्टूबर 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक होगा.
JEE Main 2026 Exam City: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर JEE Main 2026 Exam City Slip के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी.
- इसे चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट आउट निकाल लें.
JEE Main 2026 Exam City Download Here
JEE Main Exam City Slip क्या होती है
एग्जाम सिटी स्लिप एक एडवांस जानकारी होती है जिसमें सिर्फ परीक्षा का शहर बताया जाता है. इसमें एग्जाम सेंटर का पूरा पता या एग्जाम टाइम नहीं दिया जाता. यह जानकारी बाद में एडमिट कार्ड के जरिए दी जाती है. इसलिए कैंडिडेट्स को यह समझना जरूरी है कि सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग अलग होते हैं.
यह भी पढ़ें: IIT को छोड़ा पीछे! इस कॉलेज में 1.20 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, Amazon में मिली जॉब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










