CTET की परीक्षा फिर से होगी? सिर्फ कुछ स्टूडेंट्स के लिए है ये मौका

CTET Re Exam 2026: तकनीकी कारणों से परीक्षा नहीं दे पाए कैंडिडेट्स के लिए राहत की खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने प्रभावित परीक्षा केंद्रों पर CTET री-एग्जाम कराने की घोषणा की है. बोर्ड के अनुसार, केवल वही अभ्यर्थी इस री-एग्जाम में शामिल हो सकेंगे, जो निर्धारित तिथि पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए थे.
CTET Re Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने उन कैंडिडेट्स के लिए री-एग्जाम की घोषणा की है जो तकनीकी परेशानी के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे. बोर्ड ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि जिन एग्जाम सेंटर पर परीक्षा बाधित हुई थी, वहां री-एग्जाम कराया जाएगा. प्रभावित परीक्षार्थियों के लिए ये राहत की खबर है.
CBSE ने स्पष्ट किया है कि CTET री-एग्जाम में वही कैंडिडेट्स शामिल हो सकेंगे, जो किसी कारणवश अपनी निर्धारित परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए थे. अन्य अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
कैसे चेक करें परीक्षा केंद्र?
बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र और समय की सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नियमित नजर बनाए रखें.
नया एडमिट कार्ड जारी होगा
री-एग्जाम के लिए नया एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा. इसे रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB की मदद से डाउनलोड करें. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग समय मेंशन होगा. पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा.
री-एग्जाम के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र
सेंटर-1
125014 – लक्ष्य इंटरनेशनल अकैडमी, बार्डीहा, पातेपुर,
वैशाली (हाजीपुर), बिहार – 843110
सेंटर-2
125016 – एसटी जॉन्स अकैडमी, बासमती नगर केशोपुर,
पीओ – बालुका राम, वैशाली, बिहार – 844113
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
री-एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा-
- एडमिट कार्ड: परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए नया एडमिट कार्ड अनिवार्य है.
- समय का पालन: परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना जरूरी है.
- डॉक्यूमेंट: आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड जैसे फोटो पहचान पत्र के साथ हाल की पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं.
- प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित है.
तैयारी के लिए सुझाव
बोर्ड ने कहा है कि छात्रों को अतिरिक्त समय मिला है, इसलिए वे अपने कमजोर विषयों पर दोबारा ध्यान दें. यह परीक्षा केवल उन्हीं केंद्रों और छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है, जो पहली परीक्षा नहीं दे पाए थे. सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि किसी भी भ्रामक सूचना से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें.
यह भी पढ़ें- JEE Main 2026 सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, ऐसे भरें फॉर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










