सिर्फ रटने से नहीं, एक्सपर्ट ने बताया, इंग्लिश बोर्ड परीक्षा के लिए स्मार्ट टिप्स
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Feb 2026 5:29 PM
CBSE Exam Tips: PGT टीचर अमित श्रीवास्तव
CBSE Exam Tips: इंग्लिश विषय के शिक्षक ने कहा कि इस पेपर के लिए सिर्फ रटने से काम नहीं चलेगा. समझकर उत्तर देना जरूरी है. उन्होंने बोर्ड परीक्षा का पेपर लिखने के लिए कुछ टिप्स बताए.
CBSE Exam Tips: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक सीबीएसई 10वीं क्लास की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. 10वीं क्लास का इंग्लिश का पेपर 21 फरवरी को होगा. एक्सपर्ट से जानते हैं कि पेपर कैसे सॉल्व करें ताकि ज्यादा-से-ज्यादा नंबर आ सकें.
3 सेक्शन में आता है पेपर
पटना के एक निजी स्कूल (Dr DY Patil School, Patna) के पीजीटी शिक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इंग्लिश का पेपर सिर्फ एक एग्जाम नहीं है, विश्लेषणात्मक क्षमता (Analytical Skills) की परीक्षा है. ये पेपर 80 मार्क्स का है, जिसे Reading, Writing & Grammar, और Literature के सेक्शन में बांटा गया है.
तीनों सेक्शन के लिए स्मार्ट टिप्स
एक्सपर्ट ने बताया कि चारों सेक्शन की तैयारी कैसे करें. साथ ही उन्होंने कुछ स्मार्ट टिप्स दिए.
- सेक्शन A: Reading Skills (20 अंक)
इस सेक्शन में दो अनसीन पैसेज (Unseen Passages) आते हैं. पहले प्रश्नों को पढ़ें, फिर पैसेज को. इससे आपको उत्तर जल्दी ढूंढने में मदद मिलेगी. Inference (निष्कर्ष) और Analogy (समानता) आधारित सवाल पूछे जाएंगे.
2. सेक्शन B: Writing & Grammar (20 अंक)
यह सेक्शन आपकी सटीकता और रचनात्मकता की जांच करता है. इसमें 10 मार्क्स का ग्रामर पूछा जाएगा. इनमें Tenses, Modals, Subject-Verb Concord, Reported Speech, और Determiners आदि पूछा जाएगा. Error Correction और Reporting Dialogues का ज्यादा अभ्यास करें. सभी 12 प्रश्न जरूर Attempt करें.
3. सेक्शन C: Literature (40 अंक)
यह सबसे बड़ा सेक्शन है. दोनों इंग्लिश के किताब First Flight और Footprints Without Feet पर बेस्ड है. कविता या कहानी के अंश को गहराई से समझें. पात्रों की भावनाओं (Emotions) और लेखक द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों के अर्थ (Vocabulary) पर ध्यान दें.
कविता के व्यंग्य को समझकर उत्तर दें. जैसे ‘The Ball Poem’ या ‘How to tell Wild Animals में यूज किए गए Poetic Devices को समझें. कभी कभी दो कैरेक्टर को तुलना करके सवाल पूछा जाता है. ऐसे में इसका जवाब भी तुलनात्मक रूप में दें.
CBSE इंग्लिश पेपर के लिए कुछ Smart Tips
- हर Section का answer उसी सेक्शन में दें अर्थात Section A का answer Section B या C में ना लिखें
- एक भी प्रश्र को छोड़े नहीं
- टाइम मैनेजमेंट को ध्यान में रखें
- शब्द सीमा (Word Limit) का ध्यान रखें
- लिखने में ज्यादा कांट छांट न करें
यह भी पढ़ें- Board Exam Tips: स्टूडेंट्स के लिए जरूरी टिप्स, मिलेंगे 100 में 100 मार्क्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










