कैसा रहा CBSE 10वीं सोशल साइंस का पेपर? जानिए 

Updated:
विज्ञापन

CBSE 10th Board Social Science: एग्जाम की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

CBSE 10th Board Social Science Paper Analysis: सीबीएसई कक्षा 10वीं की सोशल साइंस परीक्षा इस बार छात्रों को थोड़ी कठिन लगी. पेपर लंबा होने के कारण समय की कमी महसूस हुई. शिक्षकों ने इसे बैलेंसड बताया. इस बार के सवाल एप्लिकेशन-बेस्ड थे.

विज्ञापन

CBSE 10th Board Social Science Paper Analysis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की सोशल साइंस की परीक्षा कल देश-विदेश के विभिन्न परीक्षा सेंटर पर सफल रूप से संपन्न हो गई. इस वर्ष का प्रश्नपत्र पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ा अधिक चुनौतीपूर्ण रहा. हालांकि पेपर को संतुलित बताया गया, लेकिन कई छात्रों ने इसकी लंबाई और कुछ प्रश्नों की जटिलता को लेकर चिंता जताई.

प्रश्न मुश्किल थे, कम पड़ा समय

परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर छात्रों के बीच पेपर की लंबाई को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली. अधिकांश छात्रों का कहना था कि प्रश्नपत्र काफी लंबा था, जिसके कारण तीन घंटे का निर्धारित समय कम महसूस हुआ. खासकर मैप वर्क और LAQ को विस्तार से लिखने में छात्रों को टाम मैनेजमेंट जैसी चुनौती का सामना करना पड़ा.

मैप के सवाल आसान थे

इतिहास के कुछ प्रश्न सीधे नहीं थे, जिससे उन्हें समझने में अधिक समय लगा. कई छात्रों का कहना था कि इतिहास के प्रश्न थोड़े घुमाकर पूछे गए थे. इससे स्टूडेंट्स उलझ गए. वहीं सोशल साइंस के सेक्शन में केस-स्टडी आधारित प्रश्नों ने छात्रों की तर्कशक्ति और समझ की अच्छी परीक्षा ली. इसके विपरीत जीयोग्राफी और इकोनॉमिक्स तुलनात्मक रूप से आसान रहे, जिससे स्टूडेंट्स को कुछ राहत मिली. मैप वाले सवाल आसान थे.

बैलेंसड पेपर था

सोशल साइंस विषय के एक्सपर्ट की मानें तो पेपर को “संतुलित लेकिन चुनौतीपूर्ण” बताया.गया. शिक्षकों के अनुसार इस बार पेपर में सीधे सवालों की तुलना में स्थिति आधारित और एप्लिकेशन-बेस्ड प्रश्न अधिक थे. इससे स्पष्ट होता है कि CBSE अब छात्रों की केवल रटने की क्षमता के बजाय विषय की गहरी समझ को अधिक महत्व दे रहा है.

NCERT पढ़ने वालों के लिए आसान रहा पेपर

एमसीक्यू (MCQ) सेक्शन को स्कोरिंग बताया गया, हालांकि कुछ प्रश्नों के विकल्प छात्रों को भ्रमित करने वाले थे. शिक्षकों ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र पूरी तरह से निर्धारित सिलेबस के भीतर था. उनका मानना है कि जिन छात्रों ने NCERT की किताबों को ध्यान से पढ़ा और उसमें दिए गए बॉक्स, गतिविधियों और उदाहरणों को समझा होगा, वे इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें- विदेश में Data Science पढ़ना चाहते हैं, स्वीडन के ये कॉलेज हैं बेस्ट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola