ऑनलाइन होगी बिहार में डीएलएड प्रवेश परीक्षा, 150 मिनट में 120 सवाल, देखें एग्जाम पैटर्न
Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Jan 2026 5:11 PM
ऑनलाइन एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
BSEB DElEd Exam Pattern: बिहार में डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र कमर कस लें. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से डीएलएड प्रवेश परीक्षा इसी महीने आयोजित की जाएगी. यह प्रवेश परीक्षा किस पैटर्न पर होगी, इसमें कितने सवाल होंगो और इसके लिए कितना समय मिलेगा ये सारी डिटेल्स यहां देख सकते हैं.
BSEB DElEd Exam Pattern: बिहार में डीएलएड कोर्स में एडमिशन लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड यानी BSEB इसी महीने डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है. जो उम्मीदवार प्राथमिक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा काफी अहम मानी जाती है. परीक्षा से जुड़ा पूरा पैटर्न (BSEB DElEd Exam Pattern) और जरूरी डिटेल्स बोर्ड की तरफ से पहले ही जारी कर दी गई हैं, ताकि छात्र समय रहते सही रणनीति बना सकें.
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. बोर्ड ने छात्रों को आवेदन करने के लिए 9 जनवरी 2026 तक का समय दिया था. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरे हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तारीख और पैटर्न को लेकर अक्सर सवाल छात्रों के मन में होते हैं.
BSEB DElEd Exam Date: कब होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा?
BSEB की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 के बीच किया जाएगा. परीक्षा अलग अलग शिफ्ट में आयोजित हो सकती है. उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड के जरिए दी जाएगी, जिसे परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा.
BSEB DElEd Exam Notification यहां डायरेक्ट चेक करें.
BSEB DElEd Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा?
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा (BSEB DElEd Exam Pattern) पूरी तरह ऑनलाइन मोड यानी CBT Mode में कराई जाएगी. उम्मीदवारों को कंप्यूटर के जरिए सवाल हल करने होंगे. इससे परीक्षा प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और आसान हो जाती है. जो छात्र पहले से ऑनलाइन परीक्षाओं का अनुभव रखते हैं, उन्हें इसमें थोड़ी सहूलियत मिल सकती है.
Bihar DElEd Exam Subjects: किन विषयों की होगी परीक्षा?
| क्रम संख्या | विषय | प्रश्नों की संख्या | निर्धारित अंक |
|---|---|---|---|
| 1 | सामान्य हिंदी / उर्दू (General Hindi / Urdu) | 25 | 25 |
| 2 | गणित (Mathematics) | 25 | 25 |
| 3 | विज्ञान (Science) | 20 | 20 |
| 4 | सामाजिक अध्ययन (Social Studies) | 20 | 20 |
| 5 | सामान्य अंग्रेजी (General English) | 20 | 20 |
| 6 | तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता (Logical & Analytical Reasoning) | 10 | 10 |
| कुल | 120 | 120 |
इस प्रवेश परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे. हर सवाल एक अंक का होगा. यानी पूरी परीक्षा 120 अंकों की होगी. परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा. समय प्रबंधन यहां बहुत जरूरी होगा, इसलिए छात्रों को मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पर खास ध्यान देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: मार्च में होगी SSC CGL 2026 टियर 1 परीक्षा, एग्जाम कैलेंडर जारी, देखें CHSL की डेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










