जल्द जारी होगा STET रिजल्ट, यहां देखें General के लिए पासिंग मार्क्स
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Jan 2026 11:09 AM
बिहार STET रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट -फ्रीपिक)
Bihar STET Result 2025 Soon: जल्द ही बिहार एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं तो इस खबर में बताए गए स्टेप्स की मदद से रिजल्ट जारी होने पर इसे चेक कर सकते हैं.
Bihar STET Result 2025 Soon: बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से जल्द ही माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. आइए, जानते हैं कि STET Result कब और कहां जारी होगा. साथ ही जानेंगे कि इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
Bihar STET Result 2025: यहां देखें मुख्य बातें
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज STET 2025 का रिजल्ट जारी कर सकती है.
- रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जारी होगा.
- उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे.
Bihar STET Result 2025: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स
सभी कैंडिडेट्स को बता दें कि बिहार एसटीईटी रिजल्ट (Bihar STET Result) देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल्स, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी.
Bihar STET Result Steps To Download: कैसे चेक करें एसटीईटी रिजल्ट?
- सबसे पहले bsebstet.org वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर Bihar STET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट/स्कोर कार्ड दिखाई देगा.
- उसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.
STET पास करना क्यों जरूरी?
बिहार में सरकारी शिक्षक बनने के लिए STET पास करना अनिवार्य है. STET क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी ही आगे शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं.
STET Score Card: एसटीईटी स्कोर कार्ड में क्या-क्या होगा?
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- विषय का नाम
- कुल अंक
- पास/फेल की स्थिति
अलग-अलग कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए पासिंग मार्क्स
बिहार STET परीक्षा में पास होने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के लिए कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं. सामान्य श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 50 निर्धारित किया गया है. वहीं एससी/एसटी के कैंडिडेट्स को न्यूनतम पासिंग मार्क्स में छूट दी गई है.
यह भी पढ़ें- SSC CGL Tier 2 Exam: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें पूरी डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










