Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड के लिए करीब 28 लाख रजिस्ट्रेशन, यहां देखें डिटेल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Dec 2025 9:04 AM

विज्ञापन

बिहार बोर्ड एग्जाम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड एग्जाम फरवरी से शुरू होने वाली हैं. इसके लिए अभी तक करीब 28 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है. आइए, जानते हैं कितने लड़के और कितनी लड़कियों ने बिहार बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया.

विज्ञापन

Bihar Board Exam 2025: सभी बोर्ड अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं. बिहार बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है. बिहार बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए इस बार करीब 28. 30 लाख के करीब स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है. मिली जानकारी के अनुसार, 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 1512963 कैंडिडेट्स और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 1317846 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है.

लड़कियों ने किया है सबसे ज्यादा आवेदन

कक्षा 10वीं (मैट्रिक)

  • लड़के: 7,27,124
  • लड़कियां: 7,85,829
  • ट्रांसजेंडर: 10

इंटरमीडिएट (12वीं)

  • लड़कियां: 6,75,845
  • लड़के: 6,42,001

Bihar Board Exam Date: कब होगी बोर्ड परीक्षा?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है. टाइम टेबल के अनुसार, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2025 से शुरू होकर 25 फरवरी 2025 तक चलेगी. वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी 2025 तक चलेंगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाती है. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाती है.

यह भी पढ़ें- बीकॉम के लिए देश के टॉप 5 कॉलेज, जानिए कैसे होगा एडमिशन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन