Engineering College Admission 2024: करना चाहते हैं इंजीनियरिंग, तो ये हैं देश के टॉप NIT
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Mar 2024 7:00 AM
Engineering College Admission 2024: Top 5 NITs of India
Engineering College Admission 2024: जो लोग इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं वो जेईई एडवांस्ड की परीक्षा पास कर देश के टॉप आईआईटी (IITs) में एडमिशन ले सकेंगे. लेकिन जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे, वे देश के टॉप एनआईटी (NIT) में एडमिशन ले सकेंगे और अपने इंजीनियरिंग के करियर को आगे बढ़ा सकेंगे. यहां जानें देश के टॉप एनआईटी (NIT) के बारे में
NIT Tiruchirappalli: बात करें देश के टॉप एनआईटी के बारे में तो सबसे ऊपर नाम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली का आता है. शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार, इसे इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में 9वां रैंक मिला है. पिछले साल यूजी के लिए प्लेसमेंट दर 90.2% थी, जबकि पीजी के लिए यह 92.9% थी. यहां एचसीएल, विप्रो, गोदरेज, गूगल जैसी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं.
NIT Karnataka, Surathkal: एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार, एनआईटी कर्नाटक सूरतकल को इस साल 12वीं रैंक मिली है. इस कॉलेज में दाखिला JEE Advanced स्कोर के माध्यम से मिलता है. यहां की प्लेसमेंट पॉलिसी छात्रों को काफी आकर्षित करती है. पिछले साल यहां का हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 12.84 लाख का था.
NIT, Rourkela: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की पहली पसंद है. यह कॉलेज अपने माहौल और कैंपस के लिए मशहूर है. एनआईटी राउरकेला में दाखिला के लिए छात्रों JoSAA काउंसलिंग में अप्लाई करना होगा. बात करें इस कॉलेज के प्लेसमेंट की तो पिछले साल यहां 1275 प्लेसमेंट ऑफर्स आए थे. 325 कंपनियां प्लेंसमेंट के लिए आई थीं.
NIT Warangal: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), वारंगल में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में किए गए कैंपस प्लेसमेंट की संख्या ने सभी को हैरान कर दिया. यहां 1,340 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से सफलतापूर्वक नौकरी मिली. NIRF Ranking में इस साल इसे 21वीं रैंक हासिल हुई है.
NIT Calicut: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट को इस साल NIRF Ranking में काफी फायदा हुआ है. पिछले साल 31वीं रैंक पर रहने वाले इस संस्थान को इस बार 23वां स्थान प्राप्त हुआ है. एनआईटी कालीकट अपने कैंपस प्लेसमेंट को लेकर काफी मशहूर है. ऑफिशियल वेबसाइट- nitc.ac.in पर प्लेसमेंट की डिटेल्स देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










