DSPMU Exam Calendar: डीएसपीएमयू का परीक्षा कैलेंडर जारी, संभावित तारीखों की घोषणा

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

DSPMU Ranchi Exam Calendar 2024-25

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची ने 2024-25 सत्र का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है, यहां देखें उसे जुड़ी सारी जानकारियां.

विज्ञापन

DSPMU Ranchi Exam Calendar 2024-25: डीएसपीएमयू की ओर से 2024 और 2025 में होनेवाली मिड सेमेस्टर और इंड सेमेस्टर परीक्षा के लिए एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इसमें सभी परीक्षाओं से संबंधित संभावित तारीख जारी की गयी है. इसके अलावा इसमें यह भी बताया गया है कि मिड सेमेस्टर की परीक्षा कब होगी. फरवरी 2025 तक होनेवाली परीक्षा की सूची जारी की गयी है.

यूजी और पीजी परीक्षा की संभावित तारीख हुई जारी

विवि की ओर से यूजी सत्र 2022-25 के सेमेस्टर फाइव, चार वर्षीय स्नातक कोर्स (सत्र 2023-27) के सेमेस्टर टू और सत्र 2024-28 के सेमेस्टर वन की परीक्षा की संभावित तारीख जारी की गयी है. इसके अलावा पीजी सत्र 2023-25 के सेमेस्टर थ्री और सत्र 2024-26 के सेमेस्टर की भी परीक्षा की संभावित तारीख जारी कर दी गयी है. इसके अनुसार यूजी सेमेस्टर फाइव की मिड सेमेस्टर परीक्षा संबंधित विभाग छह जनवरी 2025 से 18 जनवरी तक लेंगे. इसकी फाइनल परीक्षा का आयोजन 17 से 28 फरवरी 2025 तक होगा. चार वर्षीय यूजी कोर्स के सेमेस्टर वन की मिड सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 28 नवंबर 2024 तक और फाइनल परीक्षा नौ से 31 दिसंबर 2024 तक होगी. इसके बाद सेमेस्टर वन की मिड सेमेस्टर परीक्षा दो से 14 दिसंबर तक होगी और फाइनल परीक्षा 10 से 28 फरवरी 2025 तक होगी. इसके अलावा पीजी सेमेस्टर थ्री की मिड सेमेस्टर परीक्षा छह से 18 जनवरी तक और फाइनल परीक्षा 17 से 28 फरवरी 2025 तक और सेमेस्टर वन की मिड सेमेस्टर परीक्षा और फाइनल परीक्षा की भी यही तारीख रखी गयी है.

यूजी के चार वर्षीय कोर्स के दो पेपर के लिए मांगा विकल्प

वहीं यूजी के चार वर्षीय कोर्स में माइनर वोकेशनल कोर्स और मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स की परीक्षा होनी है. इसके लिए सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष, निदेशक और को-ऑर्डिनेटर से विद्यार्थियों के विकल्पों की सूची 20 नवंबर तक मांगी गयी है. जिससे परीक्षा को इसमें शामिल किया जा सके.

Also Read: Sarkari Naukri: राजस्थान में 25000 पदों पर बंपर बहाली, जल्द कर लें आवेदन

Also Read: Bihar Success Story: घर-गृहस्थी संभालते हुए जारी रखी पढ़ाई, जानें बिहार की इस बेटी का IPS Officer बनने का सफर

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola