ePaper

9वीं से 12वीं में Teacher के लिए नहीं होगा CTET, NCTE ने बताई सच्चाई

Updated at : 10 Aug 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
CTET News in Hindi

CTET News in Hindi

CTET News in Hindi: NCTE चेयरमैन पंकज अरोड़ा ने साफ किया है कि 9वीं से 12वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए CTET जरूरी नहीं है. चार लेवल CTET की बात अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है. यह बदलाव 2027 के बाद ही संभव है, जब ITEP का पहला बैच पास होगा. जानें यहां डिटेल.

विज्ञापन

CTET News in Hindi: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) अब 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए अनिवार्य नहीं है. नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) के चेयरमैन पंकज अरोड़ा ने इस खबर को पूरी तरह गलत बताया है. उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल ऐसा कोई बदलाव नहीं किया जा रहा और इस पर विचार केवल 2027 के बाद होगा, जब इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) का पहला बैच पास आउट होगा.

अभी CTET किन कक्षाओं के लिए होता है? (CTET News in Hindi)

वर्तमान में CBSE CTET के दो पेपर्स में आयोजित करता है जिसकी जानकारी इस प्रकार है-

  • पेपर 1 – कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए
  • पेपर 2 – कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए.

यह भी पढ़ें- SSC GD PET Admit Card 2025 OUT: एसएससी जीडी पीईटी एडमिट कार्ड जारी, 3.90 लाख से अधिक होंगे शामिल

CTET News in Hindi: 9वीं से 12वीं के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया

कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने के लिए CTET की आवश्यकता नहीं होती. इसके लिए उम्मीदवारों के लिए ये योग्यता जरूरी है-

  • संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री
  • बीएड डिग्री और संबंधित राज्य या केंद्र के भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा पास करनी होती है.

NCTE चेयरमैन ने क्या कहा? (CTET News in Hindi)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, NCTE चेयरमैन पंकज अरोड़ा ने कहा कि “अभी तक NCTE ने CBSE को चार लेवल का CTET आयोजित करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है. सिस्टम अभी तैयार नहीं है, क्योंकि सभी चार स्तरों के लिए शिक्षकों की ट्रेनिंग पूरी नहीं हुई है.”

नया नियम CTET कब लागू हो सकता है? (CTET News in Hindi)

अगर बदलाव होता है तो यह 2027 के बाद ही संभव होगा, जब ITEP का पहला बैच पूरा होगा. तब जाकर 9वीं से 12वीं तक के लिए CTET लागू करने पर विचार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Smriti मंधाना और Harmanpreet में कौन है ज्यादा पढ़ी-लिखी? ऐसी है स्टार Cricketers की शिक्षा की जर्नी

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola