CSAB Counselling 2026 Round 1 सीट अलॉटमेंट जारी, अब जल्द पूरा करें ये जरूरी काम
JEE अभ्यर्थी की सांकेतिक तस्वीर
CSAB Counselling 2026: CSAB Special Counselling 2026 के Round 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है. जिन कैंडिडेट्स को सीट मिली है, उनके लिए अब सिर्फ रिजल्ट देखना ही काफी नहीं है. तय समय के भीतर कुछ जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द भी हो सकती है. आइए जानते हैं आगे क्या करना है.
CSAB Counselling 2026: सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (CSAB) ने स्पेशल काउंसलिंग 2026 के Round 1 Seat Allotment Result जारी कर दिया है. यह JEE Main 2026 के बाद NIT, IIIT और GFTI की बची हुई सीटों पर एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी. जिन कैंडिडेट्स ने इस काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट csab.nic.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं. सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब एडमिशन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण शुरू हो गया है.

ऐसे चेक करें अपना Seat Allotment
- कैंडिडेट सबसे पहले CSAB के ऑफिशियल वेबसाइट csab.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर दिखाई दे रहे CSAB Special Round 1 Seat Allotment Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद JEE Main 2026 का Application Number और Password दर्ज करके लॉग इन करें.
- लॉग इन होते ही आपके सामने आवंटित संस्थान और ब्रांच की जानकारी दिखाई देगी.
- भविष्य की प्रक्रिया के लिए सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Check CSAB Round 1 Seat Allotment Result 2026
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
अगर आपको Round 1 में सीट मिली है, तो केवल रिजल्ट देखकर निश्चिंत न हो जाएं. अब आपको तय समय सीमा के भीतर अपनी पसंद के अनुसार Freeze, Float या Slide में से किसी एक Willingness Option का चयन करना होगा. इसके साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने, ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करने और जहां लागू हो वहां Institute Admission Fee जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी.
अगर इनमें से कोई भी जरूरी औपचारिकता तय समय तक पूरी नहीं की जाती है, तो आवंटित सीट रद्द हो सकती है. इसलिए ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार हर स्टेप समय पर पूरा करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: जानें क्या है Choice Filling और Choice Locking में अंतर, एक गलती से रुक सकता है MBBS एडमिशन
Freeze, Float और Slide में क्या अंतर है?
अगर आप मिली हुई सीट और कॉलेज से पूरी तरह संतुष्ट हैं, तो Freeze विकल्प चुन सकते हैं. इससे आपकी सीट कन्फर्म हो जाएगी और अगले राउंड में अपग्रेड नहीं किया जाएगा.
अगर आप फिलहाल मिली सीट रखना चाहते हैं, लेकिन अगले राउंड में अपनी मनपसंद कॉलेज या संस्थान में सीट मिलने की उम्मीद भी बनाए रखना चाहते हैं, तो Float विकल्प चुनना होगा.
वहीं Slide उन कैंडिडेट्स के लिए है, जो मौजूदा संस्थान में ही रहकर अगले राउंड में उसी संस्थान की बेहतर ब्रांच मिलने का मौका चाहते हैं.
ध्यान देने वाली बात
CSAB काउंसलिंग में कई कैंडिडेट सीट अलॉटमेंट जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया को हल्के में ले लेते हैं. जबकि असल एडमिशन इसी चरण में तय होता है. इसलिए सीट मिलने के बाद सभी जरूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी करें और किसी भी अपडेट के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिस पर ही भरोसा करें.
ये भी पढ़ें: CUET Counselling 2026 में होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जिनसे छूट सकता है एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










