जानें क्या है Choice Filling और Choice Locking में अंतर, एक गलती से रुक सकता है MBBS एडमिशन

Updated:
विज्ञापन

MBBS स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

NEET Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान Choice Filling और Choice Locking दो सबसे महत्वपूर्ण चरण होते हैं. नीट काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ऐसे में आइए, इन दोनों टर्म का मतलब जान लें.

विज्ञापन

NEET Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान Choice Filling और Choice Locking दो सबसे महत्वपूर्ण चरण होते हैं. कई उम्मीदवार इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों की भूमिका अलग-अलग होती है. अगर आप मेडिकल सीट पाना चाहते हैं, तो इनका अंतर समझना जरूरी है.

क्या है Choice Filling?

Choice Filling वह प्रक्रिया है, जिसमें कैंडिडेट्स काउंसलिंग पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी NEET रैंक, पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर मेडिकल कॉलेजों और कोर्स की लिस्ट भरते हैं.

इस दौरान उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं. जितने चाहें उतने ऑप्शन जोड़ सकते हैं. ऑप्शन का क्रम (Preference Order) बदल सकते हैं. काउंसलिंग की लास्ट डेट तक लिस्ट में बदलाव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- मधेपुरा के इस मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 100 सीटों पर मिलेगा एडमिशन, जानें फीस डिटेल

क्या है Choice Locking?

Choice Locking का मतलब है कि उम्मीदवार अपनी भरी हुई च्वॉइस को फाइनल सबमिट (Final Submit) कर देता है.

एक बार च्वॉइस लॉक करने के बाद, कॉलेज या कोर्स के ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता. सीट आवंटन (Seat Allotment) लॉक की गई च्वॉइस के आधार पर ही किया जाता है. इसलिए लॉक करने से पहले इसे अच्छी तरह जांच लेना जरूरी होता है.

NEET Choice Filling और Choice Locking: दोनों में क्या है अंतर?

Choice FillingChoice Locking
कॉलेज और कोर्स का चयन करनाचुने गए ऑप्शन को अंतिम रूप देना
विकल्पों को जोड़ या हटाया जा सकता हैलॉक होने के बाद बदलाव संभव नहीं
प्राथमिकता (Preference) बदली जा सकती हैप्राथमिकता स्थायी हो जाती है
काउंसलिंग की समय सीमा तक एडिट कर सकते हैंलॉक करने के बाद एडिट नहीं कर सकते
यह पहला चरण हैयह अंतिम पुष्टि (Final Confirmation) का चरण है

याद रखें: Choice Filling आपकी पसंद दर्ज करने की प्रक्रिया है, जबकि Choice Locking उन पसंदों को अंतिम रूप देकर सीट आवंटन के लिए कन्फर्म करने की प्रक्रिया है.

नीट काउंसलिंग शुरू, अक्टूबर में करना होगा रिपोर्टिंग

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग (MCC NEET UG Counselling 2026) की प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इसका लास्ट स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Stray Vacancy Round) 3 अक्टूबर 2026 को समाप्त होगा. 4-10 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग करना होगा.

काउंसलिंग राउंडरजिस्ट्रेशन डेट रिजल्ट डेटरिपोर्टिंग
राउंड-15 अगस्त - 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)17 अगस्त 2026आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार
राउंड-225 अगस्त - 29 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)2 सितंबर 2026आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार
राउंड-311 सितंबर - 15 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)18 सितंबर 2026आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार
ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड28 सितंबर - 30 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)3 अक्टूबर 20264 अक्टूबर – 10 अक्टूबर 2026

यह भी पढ़ें- पटना में JEE NEET की मिलेगी फ्री कोचिंग, 10 मॉडल स्कूलों चलेगी क्लास


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola