JSSC प्रोटेस्ट के बीच झारखंड मे आई वैकेंसी, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

JSSC 10+2 Inter Level JILCCE Recruitment 2026: झारखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए JSSC ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. JSSC ने इंटर लेवल (JILCCE) के 326 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक कैंडिडेट 4 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

JSSC 10+2 Inter Level JILCCE Recruitment 2026: झारखंड में इन दिनों JSSC से जुड़े मुद्दों को लेकर अभ्यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन की चर्चा जारी है. इसी बीच झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 12वीं पास युवाओं के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आयोग ने JSSC 10+2 इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE) 2026 के तहत कुल 326 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

5 अगस्त से शुरू हुए आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक कैंडिडेट 4 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. अगर आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती हो जाती है, तो 6 से 8 सितंबर 2026 तक करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी.

पोस्ट वाइज वैकेंसी की संख्या

पोस्ट नामपोस्ट संख्या
हेल्थ सुपरवाइजर137
जुनियर रिजनल इंवेस्टिगेटर27
मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर62
वेटनरी असिस्टेंट / मेडिकल असिस्टेंट27
इंसेक्ट कलेक्टर32
फिशरिज टेक्निकल असिस्टेंट41

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है.

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है. अधिकतम आयु अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार 35 से 40 वर्ष तक निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: CBSE, बिहार बोर्ड समेत सभी जरूरी सर्टिफिकेट एक ही प्लेटफॉर्म पर, ऐसे करें डाउनलोड

चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस

कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, PET/PST और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. आवेदन फीस सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपये रखा गया है. वहीं झारखंड के एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को 50 रुपये आवेदन फीस देना होगा.

आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें

कैंडिडेट JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य सभी शर्तों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन में एक बार जरूर पढ़ लें. 

आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं-

JSSC 10+2 Inter level Recruitment 2026 Offcial Notification

New Updated Notification JSSC 10+2 Inter level Recruitment 2026

आवेदन करने का प्रोसेस

  • सबसे पहले जेएसएससी की ऑफिशयल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे 'Application Forms' वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • सबसे टॉप में "Online Application for JILCCE-2026" ऑप्शन के सामने दिख रहे 'Apply Now' पर क्लिक करें.
  • अब मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डाल कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  • इसके बाद मिले रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर अपना फॉर्म भरें.
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर मांगे गए फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें.
  • अंत में अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस पेड करके फाइनल फॉर्म सबमिट कर दें.
Image

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Apply Online JSSC 10+2 Inter Level JILCCE Recruitment 2026

ये भी पढ़ें: JPSC और JSSC में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझें पोस्ट से लेकर सेलेक्शन तक की डिटेल


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola