मधेपुरा के इस मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 100 सीटों पर मिलेगा एडमिशन, जानें फीस डिटेल

Updated:
विज्ञापन

JNKTCH मधेपुरा (AI Generated Image)

JNKTCH Madhepura: मधेपुरा के मेडिकल कॉलेज JNKTCH में MBBS की कुल 100 सीटें हैं. अगर आप भी यहां एडमिशन लेना चाहते हैं तो कॉलेज के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें.

विज्ञापन

JNKTCH Madhepura Admission: नीट यूजी परीक्षा पास कर लिया है तो बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज (Bihar Sarkari Medical College) में एडमिशन ले सकते हैं. बिहार के मधेपुरा स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय (JNKTCH) में MBBS के लिए इस बार 100 सीटें रखी गई हैं. संस्थान ने बताया कि नए सत्र की क्लासेज 10 नवंबर 2025 से शुरू होंगी. एडमिशन से पहले मधेपुरा के इस कॉलेज की जानकारी हासिल कर लें.

2020 में हुई थी कॉलेज की स्थापना

जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा बिहार का एक सरकारी मेडिकल संस्थान है. इसकी स्थापना वर्ष 2020 में हुई थी और यह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मान्यता प्राप्त है. NMC के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कॉलेज में MBBS की 100 सीटें उपलब्ध हैं. इस वर्ष सीटों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं की गई है.

image.png
JNKTCH एडमिशन नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

कॉलेज में उपलब्ध प्रमुख विभाग

जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में ऑफर किए जाने वाले कोर्स

  • इमरजेंसी विभाग (Emergency Department / A&E)
  • ओपीडी (Outpatient Department)
  • जनरल मेडिसिन
  • जनरल सर्जरी
  • कार्डियोलॉजी
  • न्यूरोलॉजी
  • ऑर्थोपेडिक्स बाल रोग विभाग (Pediatrics)
  • स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग
  • नेत्र रोग विभाग
  • ईएनटी विभाग
  • त्वचा रोग विभाग
  • मनोचिकित्सा विभाग
  • दंत चिकित्सा विभाग रेडियोलॉजी (X-ray, CT Scan, MRI)
  • पैथोलॉजी और अन्य

JNKTCH Madhepura Fee Structure: देखें इस कॉलेज की फीस

कॉलेज में MBBS कोर्स के लिए कुल फीस 48,000 रुपये निर्धारित है.

फीस का विवरणराशि (रु.)
प्रवेश शुल्क1,000/-
ट्यूशन शुल्क9,000/-
छात्रावास शुल्क12,000/-
जमानत राशि10,000/-
बिजली शुल्क1,200/-
पत्रिका सोसायटी500/-
कॉलेज गतिविधि शुल्क2,000/-
छात्र कल्याण कोष5,000/-
छात्र संघ कोष100/-
कुल शुल्क40,800/-

JNKTCH में कैसे मिलता है एडमिशन?

JNKTCH Madhepura में एडमिशन के लिए नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा क्रैक करनी होती है. MBBS कोर्स में एडमिशन BCECE द्वारा आयोजित परीक्षा और नीट कट-ऑफ अंकों के आधार पर होगा. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

यह भी पढ़ें- MCC ने जारी किया काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल, एप्लीकेशन से पहले कैंडिडेट जरूर देखें वीडियो ट्यूटोरियल



विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola