मैथ्स और साइंस 100 मार्क्स, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में संध्या टॉपर, देखें मार्कशीट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Apr 2026 9:09 PM

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की टॉपर संध्या नायक (Image: Social Media)

Chhattisgarh Board 10th Toppers List: छ्त्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में संध्या नायक ने रैंक 1 लाकर टॉप किया है. संध्या को 99% मार्क्स मिले हैं.

विज्ञापन

Chhattisgarh Board 10th Toppers List: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CGBSE की ओर से जारी मार्कशीट के अनुसार संध्या नायक ने कुल 600 में से 594 अंक हासिल किए हैं. उन्हें फर्स्ट डिवीजन मिला है. उनकी मार्कशीट देखकर साफ पता चलता है कि उन्होंने हर विषय में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. खास बात यह है कि मैथ्स और साइंस जैसे कठिन माने जाने वाले विषयों में भी उन्होंने पूरे 100 में 100 अंक हासिल किए हैं.

Chhattisgarh Board 10th Topper Marksheet: देखें संध्या की मार्कशीट

संध्या नायक को अंग्रेजी विषय में कुल 97 अंक मिले हैं. इसमें 72 अंक थ्योरी और 25 अंक प्रोजेक्ट में हैं. हिंदी में उन्होंने 97 अंक हासिल किए हैं, जिसमें 72 अंक थ्योरी और 25 अंक प्रोजेक्ट के हैं.

संस्कृत विषय में संध्या नायक को 100 में से पूरे 100 अंक मिले हैं. इसमें 75 अंक थ्योरी और 25 अंक प्रैक्टिकल के हैं. सामाजिक विज्ञान में भी उन्होंने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं. गणित और विज्ञान में पूरे 100 अंक लाना आसान नहीं होता, लेकिन संध्या ने यह कर दिखाया. मैथ्स में 75 अंक थ्योरी और 25 अंक प्रैक्टिकल मिलाकर पूरे 100 अंक मिले.

CGBSE Chhattisgarh Board 10th Result 2026 Check Here

Chhattisgarh Board 10th Toppers List: देखें टॉपर्स लिस्ट

रैंकनामकुल अंकप्रतिशतजिला
1संध्या नायक59499%महासमुंद
1पारिरानी प्रधान59499%महासमुंद
1अंशुल शर्मा59499%मुंगेली
2रिया केशरवानी59398.83%कबीरधाम
2रानू सिद्धिमयी साहू59398.83%महासमुंद
2रेनुका प्रधान59398.83%महासमुंद
2दिपांशी बौद्ध59398.83%रायपुर
2नंदिता देवांगन59398.83%मुंगेली
3कल्पना यादव59298.67%रायपुर
4साहिल बरेट59198.50%दुर्ग
4आदित्य बानू59198.50%रायपुर

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के रिजल्ट (Chhattisgarh Board 10th Result 2026) में इस बार टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. पहले स्थान पर तीन छात्रों ने एक साथ बाजी मारी है. संध्या नायक, पारिरानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 594 अंक यानी 99 प्रतिशत हासिल कर टॉप किया है. खास बात यह है कि संध्या नायक और पारिरानी प्रधान दोनों महासमुंद जिले से हैं, जबकि अंशुल शर्मा मुंगेली से हैं.

दूसरे स्थान पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिली. रिया केशरवानी, रानू सिद्धिमयी साहू, रेनुका प्रधान, दिपांशी बौद्ध और नंदिता देवांगन ने 593 अंक यानी 98.83 प्रतिशत के साथ अपनी मजबूत जगह बनाई. इनमें महासमुंद, रायपुर, कबीरधाम और मुंगेली के छात्र शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 10वीं के बाद करियर चुनते समय न करें जल्दबाजी, इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola