स्कूल में साइंस विषय को कह सकते हैं NO, मैथ्स की तरह दो लेवल का प्लान ला सकती है CBSE
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Nov 2025 10:21 AM
CBSE का नया नियम
CBSE New Rule: क्लास 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए CBSE नया नियम लाने वाला है. सीबीएसई स्टूडेटंस को अब मैथ्स की तरह साइंस विषय भी दो लेवल में पढ़ाया जाएगा, बेसिक और एडवांस. सीबीएसई की इस नए नियम का उद्देश्य है स्टूडेंट्स के लिए साइंस विषय की पढ़ाई को आसान करना.
CBSE New Rule Two level System For Science: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) हमेशा छात्रों की रूचि और उनकी क्षमता पर ध्यान देते हुए छोटे-बड़े बदलाव करता रहता है. इसी कड़ी में CBSE एक नया नियम लाने जा रहा है. अब क्लास 10वीं में मैथ्य की तरह साइंस विषय में भी दो लेवल होंगे. जैसे मैथ्स में बेसिक और एडवांस्ड का स्टैंडर्ड तय किया गया है ठीक वैसे ही साइंस विषय को भी दो लेवल में बांटा जाएगा.
सीबीएसई की ये नियम 2026-27 से क्लास 9वीं के लिए लागू होगी. वहीं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए इसे 2028 से लागू किया जाएगा. मौजूदा समय में क्लास 10वीं में मैथ्स दो स्तर में है, बेसिक और स्टैंडर्ड.
CBSE New Rule: क्या है उद्देश्य?
इस नए नियम का उद्देश्य है छात्रों की रूचि को ध्यान में रखते हुए, उन्हें विषय चुनने का मौका देना. बेसिक स्तर उन स्टूडेंट्स के लिए होगी, जो विज्ञान को विषय के रूप में नहीं पढ़ना चाहते हैं. इस नियम को लाने के पीछे CBSE का मुख्य उद्देश्य है स्टूडेंट्स के ऊपर प्रेशर को कम करना.
CBSE Science Basic Vs Advance: क्या होगा दोनों लेवल में अंतर?
साइंस का बेसिक लेवल उन छात्रों के लिए होगा, जो साइंस को विषय के रूप में नहीं लेना चाहते हैं. इसमें साइंस की बेसिक चीजें बताई जाएगी, जिससे स्टूडेंट्स को इसका ज्ञान भी हो जाएगा और उनपर साइंस विषय को पढ़ने का बोझ भी नहीं बनेगा. इस लेवल में डेली लाइफ में विज्ञान के इस्तेमाल पर फोकस किया जाएगा. बेसिक लेवल की साइंस परीक्षा में सभी स्टूडेटंस का शामिल होना जरूरी है.
वहीं एडवांस लेवल की साइंस, उन स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया जाएगा, जिन्हेंआगे चलकर इंजीनियरिंग, मेडिकल और इस तरह के अन्य कोर्स में पढ़ाई करनी है. ये लेवल सभी के लिए चुनना जरूरी नहीं होगा. लेकिन जो स्टूडेंट्स इसे चुनते हैं, उनका अच्छे नंबर से पास करना जरूरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










