CBSE Board 12th Geography Sample Paper 2026: यहां देखें 12वीं कक्षा का जियोग्राफी का सैंपल पेपर, मैप से पूछे जाएंगे सवाल

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Nov 2025 7:46 AM

विज्ञापन

CBSE Board सैंपल पेपर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

CBSE Board 12th Geography Sample Paper 2026: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जियोग्राफी विषय का सैंपल पेपर जारी कर दिया है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा पैटर्न, सवालों का लेवल और मार्किंग स्कीम देख सकते हैं. आइए, देखते हैं जियोग्राफी का सैंपल पेपर.

विज्ञापन

CBSE Board 12th Geography Sample Paper 2026: सीबीएसई की 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा फरवरी महीने से शुरू होगी. बोर्ड ने  इसके लिए डेटशीट जारी कर दिया है. साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी सबजेक्ट्स के लिए सैंपल पेपर भी जारी कर दिया है. अगर आप भी बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं तो एक-एक कर सभी विषय के सैंपल पेपर CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट से देख सकते हैं. आज हम जियोग्राफी विषय का सैंपल पेपर देखेंगे. 

सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जियोग्राफी विषय का सैंपल पेपर जारी कर दिया है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा पैटर्न, सवालों का लेवल और मार्किंग स्कीम देख सकते हैं. इसके मदद से आप तैयारी कर सकते हैं. 

CBSE Board 12th Geography Sample Paper 2026: यहां देखें सैंपल पेपर

CBSE Board 12th Geography Sample Paper: कुल 30 सवाल पूछे जाएंगे 

जियोग्राफी  का पेपर 3 घंटे का होगा और कुल 70 मार्क्स का. इस विषय में कुल 30 सवाल पूछे जाएंगे. जियोग्राफी के पेपर में 5 सेक्शन होंगे, A,B,C, D और E. सेक्शन A में MCQs सवाल रहेंगे. वहीं सेक्शन B में सोर्स बेस्ड सवाल पूछे जाएंगे, सेक्शन C में शॉर्ट आंसर सवाल और सेक्शन D में लॉन्ग आंसर सवाल पूछे जाएंगे. वहीं सबसे अंत में सेक्शन E में मैप बेस्ड सवाल पूछे जाएंगे. 

यह भी पढ़ें- CBSE Board 12th Chemistry Sample Paper 2026: 5 स्केशन और 33 सवाल, यहां देखें केमिस्ट्री का सैंपल पेपर

यह भी पढ़ें- CBSE Board 12th Economics Sample Paper: यहां देखें 12वीं का सैंपल पेपर, सिर्फ दो सेक्शन में खत्म परीक्षा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola