UPSC Mains 2025 Exam Tips: राइटिंग प्रैक्टिस, हर दिन एक सवाल, UPSC मेन्स सफलता की गारंटी

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Aug 2025 7:25 PM

विज्ञापन

पढा़ई करती स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AWES Admit Card 2025)

UPSC Mains 2025 Exam Tips: यूपीएससी सीएसई की मुख्य परीक्षा अगस्त महीने में होने वाली है. परीक्षा करीब है. ऐसे में अंतिम के दिनों में की गई तैयारी काम आएगी. ‘हर दिन एक सवाल’ की रणनीति पर तैयारी करें. कई आईएएस, आईपीएस हैं जिन्होंने इस रणनीति के तहत तैयारी की और सफलता हासिल कर ली.

विज्ञापन

UPSC Mains 2025 Exam Tips: यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) एक प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक है. इस वर्ष यूपीएससी की मुख्य लिखित परीक्षा 22 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा पांच दिनों तक चलेगी और इसमें कुल 9 पेपर होंगे. परीक्षा करीब है, ऐसे में छात्र अंतिम समय में तैयारी की रणनीति बना रहे हैं. यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो हर दिन एक सवाल की प्रैक्टिस करें. इससे आपको मेन्स परीक्षा में सफलता मिलेगी. 

‘हर दिन एक सवाल’ (Answer Writing Practice) की रणनीति यूपीएससी परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है. नियमित लिखने से स्पीड बढ़ता है और अभ्यास होता है. साथ ही लिखने में स्पष्टता और गुणवत्ता आती है. इसी के साथ कैंडिडेट्स को पाठ्यक्रम को समझना, विषयों का अध्ययन करना और विश्लेषणात्मक क्षमता पर भी ध्यान देना होगा. 

Answer Writing Practice Benefits: आंसर राइटिंग प्रैक्टिस से क्या लाभ मिलता है 

  • लेखन कौशल नियमित अभ्यास से निखरता है
  • सही तकनीक, ढांचा और टाइम मैनेजमेंट में लाभ मिलता है 
  • सोचने की क्षमता बढ़ती है 
  • नियमितता से आत्मविश्वास
  • प्रेजेंटेशन बेहतरीन होता है 

UPSC Exam Tips By Toppers: कई आईएएस ने आंसर राइटिंग को बताया सक्सेस मंत्र

IAS सृष्टि देशमुख यूपीएससी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए टिप्स दिया है. उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में कहा कि छात्रों को 6-7 घंटे नियमित पढ़ना चाहिए, जिसमें लिखने का अभ्यास जरूर करना चाहिए. सृष्टि देशमुख ने कहा कि इससे सफलता मिलने के चांस बढ़ जाते हैं. 

एक अंग्रेजी अखबार से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में एआईआर रैंक-2 हासिल करने वाली आईएएस हर्षिता गोयल Harshita Goyal (AIR 2, UPSC 2024) ने बताया कि मेन्स तैयारी में उन्होंने विशेष रूप से आंसर राइटिंग प्रैक्टिस (Answer Writing Practice) पर जोर दिया.

ऐसे में कहा जा सकता है कि निश्चित ही आंसर राइटिंग UPSC Mains परीक्षा में निर्णायक भूमिका निभाती है. रोज एक सवाल लिखने की आदत से सोचने और लिखने की क्षमता बढ़ती है. साथ ही इस प्रैक्टिस से क्लैरिटी आती है और धीरे-धीरे सोचने की क्षमता भी बढ़ती है. 

यह भी पढ़ें- Success Story: खेत में पिता के साथ करते थे काम, परिवार का खर्च उठाने के लिए पढ़ाई ट्यूशन, एक दिन किस्मत चमकी और बन गए अफसर

यह भी पढ़ें- Non IIT Success Story: AI Skills की मदद से चमकी किस्मत! Microsoft में लाखों कमा रही हैं सोनाली

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola