Non IIT Success Story: AI Skills की मदद से चमकी किस्मत! Microsoft में लाखों कमा रही हैं सोनाली

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Aug 2025 2:56 PM

विज्ञापन

Non IIT Success Story

Non IIT Success Story: सोनाली साहू ने किसी आईआईटी से नहीं, बल्कि एक साधारण कॉलेज से बीटेक किया है. बावजूद इसके, उन्होंने मेहनत और कौशल के दम पर खुद को साबित किया और आज माइक्रोसॉफ्ट जैसी विश्वप्रसिद्ध टेक कंपनी में लाखों का पैकेज उठा रही हैं. उन्होंने कहा कि AI Skills ने उनकी काफी मदद की.

विज्ञापन

Non IIT Success Story: 12वीं के बाद बहुत से छात्र बीटेक करने के लिए IIT-NIT का रुख करते हैं. लेकिन ये जरूरी नहीं है कि सिर्फ आईआईटी से ही पढ़ाई करके टॉप कंपनियों के पैकेज हासिल किए जा सकते हैं बल्कि अन्य संस्थानों से भी पढ़कर आप किसी बड़ी कंपनी में नौकरी पा सकते हैं. कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश करती है सोनाली साहू की कहानी. आज नॉन आईटी सक्सेस स्टोरी (Non IIT Success Story) में जानते हैं सोनाली साहू की कहानी.

Non IIT Success Story: न आईआईटी न एनआईटी की डिग्री, माइक्रोसॉफ्ट में हासिल की डिग्री

सोनाली साहू ने आईआईटी से पढ़ाई नहीं की है. उन्होंने किसी साधारण कॉलेज से बीटेक की डिग्री हासिल की है. लेकिन आज वो तकनीक के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित कंपनी में से एक Microsoft में कार्यरत हैं. सोनाली साहू सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट इंजीनियर (SDE-II) के पद पर हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. लिंक्डइन प्रोफाइल पर दी जानकारी के अनुसार, सोनाली साहू माइक्रोसॉफ्ट से पहले वे Walmart में SDE III रह चुकी हैं. 

Sonali Sahu Education: कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई? 

सोनाली साहू ने वर्ष 2016 में वनस्थली विद्यापीठ (Banasthali Vidyapith) वनस्थली विद्यापीठ से दाखिला लिया था. यहां से उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने 2022 में बीआईटीएस पिलानी से एआई (Artificial Intelligence) में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इस कोर्स ने उन्हें तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाने में काफी मदद की. ये कोर्स करने के बाद उन्होंने बैकएंड डेवलपमेंट में मजबूत पकड़ बना ली. 

AI Skills: एआई ने की नौकरी पाने में मदद  

पढ़ाई के बाद नौकरी का सफर शुरू हुआ. इंटर्नशिप के बाद उन्होंने Walmart में अपनी पहली नौकरी की, जहां फॉर्म-बिल्डिंग प्लेटफॉर्म और एपीआई परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में योगदान दिया. इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी हासिल की. सोनाली साहू बताती हैं कि एआई स्किल्स ने उन्हें माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने में बहुत मदद की. 

यह भी पढ़ें- IIT-IIM की डिग्री नहीं फिर भी तय किया Amazon तक का सफर, हर महीने होती है लाखों में कमाई

यह भी पढ़ें- Vikas Divyakirti के बेटे ने क्यों मारा हथौड़ा? वजह के पीछे छिपा है Success Mantra

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola