12वीं के बाद कैसे बनें प्रिंटिंग इंजीनियर्स, समय रैना ने ली है यही डिग्री

सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Printing and Packaging Engineering: अगर आप भी 12वीं के बाद एक ऐसा कोर्स करना चाहते हैं, जिसमें क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी दोनों का मेल हो. ऐसे में प्रिंटिंग और पैकेजिंग इंजीनियरिंग आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है.
Printing and Packaging Engineering: अगर आप 12वीं के बाद कुछ अलग और डिमांड वाला कोर्स ढूंढ रहे हैं, तो प्रिंटिंग और पैकेजिंग इंजीनियरिंग एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. आज के समय में हर प्रोडक्ट चाहे वो खाना हो, मेडिसिन हो या इलेक्ट्रॉनिक्स. सबकी पैकेजिंग जरूरी होती है. ऐसे में इस फील्ड के प्रोफेशनल्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है.
आज के ई-कॉमर्स और रिटेल के दौर में यह फील्ड बहुत तेजी से बढ़ रही है. फेमस कॉमेडियन समय रैना ने पुणे, महाराष्ट्र के पीवीजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से प्रिंटिंग इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इसमें (Printing and Packaging Engineering) अपना करियर कैसे बना सकते हैं.
प्रिंटिंग और पैकेजिंग इंजीनियरिंग क्या है?
यह एक टेक्निकल कोर्स है जिसमें आपको प्रोडक्ट की पैकेजिंग डिजाइन, मटेरियल, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी और क्वालिटी कंट्रोल के बारे में सिखाया जाता है. इसमें आप सीखते हैं कि किसी प्रोडक्ट को कैसे सेफ, अट्रैक्टिव और मार्केट में सेल होने लायक बनाया जाए.
Printing and Packaging Engineering: 12वीं के बाद शुरुआत कैसे करें?
- अगर आपने 12वीं साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) से पास की है, तो आप इस फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं.
- 10वीं या 12वीं के बाद आप 3 साल का डिप्लोमा इन प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी कर सकते हैं.
- 12वीं के बाद आप 4 साल की इंजीनियरिंग डिग्री कर सकते हैं.
- 12वीं में कम से कम 50% से 60% मार्क्स होना जरूरी है.
भारत के टॉप इंस्टीट्यूट
- भारतीय पैकेजिंग इंस्टीट्यूट (IIP), मुंबई: यह एशिया के सबसे अच्छे इंस्टीट्यूट में से एक है.
- Jadavpur University, कोलकाता: यहां भी प्रिंटिंग और पैकेजिंग इंजीनियरिंग कोर्स पर विशेष फोकस किया जाता है.
- मखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी (MCU), भोपाल: यहां में भी प्रिंटिंग और पैकेजिंग इंजीनियरिंग कोर्स उपलब्ध है. यहां 4 साल का BTech (प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग) कोर्स होता है.
- अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई: साउथ इंडिया में यह एक टॉप चॉइस है. यहां से BE in Printing and Packaging Technology की जा सकती है.
इस कोर्स में क्या-क्या पढ़ाया जाता है?
इस कोर्स (Printing and Packaging Engineering) में आपको कई तरह के सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाते हैं, जैसे:
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी
- पैकेजिंग टेक्नोलॉजी
- ग्राफिक डिजाइन
- मेटेरियल साइंस
- कलर मैनेजमेंट
- क्वालिटी कंट्रोल
करियर की संभावनाएं और सैलरी
जॉब रोल: आप पैकेजिंग डिजाइनर, प्रिंटिंग मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोलर या रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) में जा सकते हैं.
टॉप कंपनियां: ITC, HUL (Hindustan Unilever), Nestle, Amazon, और बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनियां हमेशा इन इंजीनियर्स को ढूंढती हैं.
सैलरी: फ्रेशर के तौर पर आप 3 लाख से 6 लाख सालाना का पैकेज आसानी से पा सकते हैं. अनुभव बढ़ने पर यह सैलरी काफी तेजी से बढ़ती है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ डिग्री से नहीं मिलेगी नौकरी! इन स्मार्ट टिप्स से अपने CV को बनाएं प्रोफेशनल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










