बिना डिग्री भी मिल सकती है नौकरी! ये 5 कोर्स खोलेंगे रोजगार के दरवाजे

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 May 2026 1:45 PM

विज्ञापन

काम करते हुए लड़की की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Best Courses After 12th: आज के समय में करियर बनाने के लिए सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि सही स्किल होना जरूरी है. ये कोर्स युवाओं को कम समय में रोजगार के बेहतर मौके दे सकते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Best Course After 12th: आज के दौर में नौकरी पाना पहले से कहीं ज्यादा चैलेंज वाला काम हो गया है. बढ़ते कंपीटिशन के बीच सिर्फ डिग्री होना ही काफी नहीं रह गया है, बल्कि स्किल्स (कौशल) भी उतनी ही जरूरी हो गई है. यही वजह है कि आज के समय के युवा ऐसे कोर्स को करने पर जोर देते हैं, जिससे बिना डिग्री या कम डिग्री के भी अच्छी नौकरी मिल जाए. ऐसे में आइए जानते हैं 5 शॉर्ट-टर्म और स्किल बेस्ड कोर्स युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहे हैं.

डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)

डिजिटल इंडिया के दौर में यह सबसे तेजी से बढ़ता हुआ फील्ड है.

  • क्या सीखेंगे: SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल एड्स, कंटेंट स्ट्रेटेजी
  • कहां काम मिलेगा: कंपनियां, स्टार्टअप्स, ई-कॉमर्स, फ्रीलांसिंग
  • शुरुआती सैलरी: 15,000 – 40,000/महीना (अनुभव के साथ तेजी से बढ़ती है)
  • खास बात: घर बैठे भी काम करने का मौका

ग्राफिक डिजाइनिंग (Graphic Designing)

क्रिएटिव माइंड वाले लोगों के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है.

  • क्या सीखेंगे: Photoshop, Illustrator, UI/UX डिजाइन
  • कहां काम मिलेगा: मीडिया हाउस, विज्ञापन एजेंसियां, स्टार्टअप्स
  • स्कोप: सोशल मीडिया कंटेंट से लेकर ब्रांडिंग तक हर जगह डिमांड
  • बोनस: फ्रीलांसिंग से इंटरनेशनल क्लाइंट्स भी मिल सकते हैं

साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security)

डेटा चोरी और ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ने के कारण इस फील्ड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.

  • क्या सीखेंगे: एथिकल हैकिंग, नेटवर्क सिक्योरिटी, डेटा प्रोटेक्शन
  • कहां काम मिलेगा: IT कंपनियां, बैंकिंग सेक्टर, सरकारी संस्थान
  • सैलरी: 4-10 लाख रुपये सालाना (एक्सपर्ट बनने पर और ज्यादा)
  • खासियत: हाई-डिमांड + हाई-पेइंग करियर

वीडियो एडिटिंग (Video Editing)

वीडियो कंटेंट के बढ़ते ट्रेंड ने इस स्किल को बेहद जरूरी बना दिया है.

  • क्या सीखेंगे: Premiere Pro, After Effects, स्टोरीटेलिंग
  • कहां काम मिलेगा: यूट्यूब, फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया, डिजिटल एजेंसियां
  • कमाई: 20,000 रुपये से लेकर लाखों तक (फ्रीलांसिंग में ज्यादा स्कोप)
  • ट्रेंड: रील्स और शॉर्ट वीडियो के कारण डिमांड लगातार बढ़ रही है

कंटेंट राइटिंग (Content Writing)

अगर आपको लिखने का शौक है, तो यह करियर आपके लिए परफेक्ट है.

  • क्या सीखेंगे: SEO राइटिंग, ब्लॉगिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग
  • कहां काम मिलेगा: वेबसाइट्स, न्यूज पोर्टल, कंपनियां
  • स्कोप: हिंदी और इंग्लिश दोनों में तेजी से बढ़ती डिमांड
  • बोनस: घर बैठे काम और फ्रीलांसिंग के मौके

क्यों खास हैं ये कोर्स?

  • कम समय (3-6 महीने) में पूरे किए जा सकते हैं
  • कम फीस या कई बार फ्री में उपलब्ध
  • जॉब-रेडी स्किल्स सिखाते हैं
  • डिग्री के बिना भी करियर शुरू करने का मौका
  • फ्रीलांसिंग और पार्ट-टाइम इनकम के ऑप्शन
  • वर्क फ्रॉम होम ऑप्शन: खासकर डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट और डिजाइनिंग में

किन प्लेटफॉर्म से कर सकते हैं ये कोर्स?

  • Coursera
  • Udemy
  • Google Digital Garage
  • Skill India
  • YouTube

यह भी पढ़ें- Online Courses की दुनिया! घर बैठे फ्री में सीखें, करियर को दें नई उड़ान

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola