NCC किया है? सरकारी नौकरी में मिल सकता है बड़ा फायदा 

Published by :Smita Dey
Published at :03 May 2026 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
NCC Benefits in Government Jobs

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NCC Benefits in Government Jobs: क्या आपने कभी एनसीसी किया है. NCC आपको सिर्फ नौकरी में नहीं बल्कि करियर में और आगे बढ़ने के कई मौके देते हैं. जानें NCC क्या है और इसके A, B, और C सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरी में कैसे लाभ मिलता है.

विज्ञापन

NCC Benefits in Government Jobs: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना हर युवा का सपना है. लेकिन बढ़ती कॉम्पिटिशन के बीच सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, कुछ एक्स्ट्रा स्किल्स और सर्टिफिकेट भी आपकी राह आसान बना सकते हैं.  ऐसे ही एक बेहतरीन ऑप्शन है NCC (नेशनल कैडेट कोर). आइए जानते हैं कि NCC क्या है और इसके ‘A’, ‘B’ और ‘C’ सर्टिफिकेट्स से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं. 

NCC Benefits in Government Jobs: NCC क्या है और क्यों है खास?

NCC एक यूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम है, जिसमें स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को डिसिप्लिन , लीडरशिप और देशभक्ति की ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स से जुड़ी बेसिक ट्रेनिंग भी मिलती है. NCC करने से सिर्फ फिजिकल फिटनेस ही नहीं बढ़ती, बल्कि आपका कॉन्फिडेंस और पर्सनैलिटी भी निखरती है. यही कारण है कि कई सरकारी विभाग NCC कैडेट्स (NCC Benefits in Government Jobs) को प्राथमिकता देते हैं. 

सरकारी नौकरी में NCC का फायदा कैसे मिलता है?

अगर आपके पास NCC का सर्टिफिकेट है, खासकर C Certificate, तो आपको कई सरकारी नौकरियों में सीधा फायदा मिलता है. 

  • डायरेक्ट बोनस मार्क्स: कई भर्ती परीक्षाओं में NCC सर्टिफिकेट के लिए एक्स्ट्रा मार्क्स दिए जाते हैं. 
  • प्राथमिकता: पुलिस, आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स में NCC वालों को प्राथमिकता मिलती है. 
  • इंटरव्यू में फायदा: NCC की ट्रेनिंग आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को बढ़ाती है, जिससे इंटरव्यू में अच्छा परफॉर्मेंस  होता है. 

NCC Benefits in Government Jobs: किन-किन नौकरियों में मिलता है फायदा?

NCC करने के बाद आप कई सरकारी फील्ड में लाभ पा सकते हैं:

1. रक्षा सेवाएं (Army, Navy, Air Force): NCC C सर्टिफिकेट वालों को CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) में स्पेशल एंट्री मिलती है. कई बार रिटन एग्जाम से छूट भी मिल जाती है. 

2. पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स: CRPF, BSF, CISF जैसी फोर्स में NCC कैडेट्स को प्राथमिकता दी जाती है. 

3. राज्य सरकार की नौकरियां: कई राज्यों में NCC सर्टिफिकेट होने पर सरकारी भर्ती में बोनस मार्क्स मिलते हैं. 

NCC A, B और C सर्टिफिकेट का महत्व

  • A Certificate: स्कूल लेवल पर मिलता है, बेसिक फायदा देता है. 
  • B Certificate: कॉलेज के पहले दो साल में मिलता है. 
  • C Certificate: सबसे अहम होता है, सरकारी नौकरी में सबसे ज्यादा फायदा इसी से मिलता है. 

NCC से सिर्फ नौकरी ही नहीं, और भी हैं फायदे

NCC का फायदा सिर्फ जॉब तक सीमित नहीं है. इसके कई और बेनिफिट्स भी हैं:

  • लीडरशिप स्किल्स मजबूत होती हैं. 
  • टाइम मैनेजमेंट सीखते हैं. 
  • टीमवर्क की समझ बढ़ती है. 
  • देश सेवा का जज्बा पैदा होता है. 
  • ये सभी स्किल्स आपको हर फील्ड में आगे बढ़ने में मदद करती हैं. 

यह भी पढ़ें: Online Courses की दुनिया! घर बैठे फ्री में सीखें, करियर को दें नई उड़ान

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola