कहां हैं 2019 के NEET UG Topper, ऐसे बीत रहा जीवन, जानकर हो जाएंगे हैरान
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 Jul 2025 7:40 PM
NEET UG Success Story
NEET UG Success Story: हर साल बड़ी संख्या में छात्र नीट यूजी में टॉप करते हैं और हम उनकी सक्सेस स्टोरी जानते हैं. लेकिन क्या आपको नीट यूजी 2019 के टॉपर नलिन खंडेलवाल याद हैं? आइए, जानते हैं इन दिनों वे कहां हैं और क्या कर रहे हैं.
NEET Success Story: नीट यूजी परीक्षा में टॉप करना इतना आसान नहीं है. हालांकि, हमारे बीच कुछ लोग हैं जो कड़ी मेहनत और आत्मविश्ववास के दम पर इस परीक्षा में सफलता हासिल कर लेते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है राजस्थान के नलिन खंडेलवाल (Nalin Khandelwal) की, जिन्होंने वर्ष 2019 की परीक्षा में 720 में से 701 के अंकों के साथ सफलता हासिल की थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं?
NEET Success Story: इस कॉलेज से कर रहे हैं पढ़ाई
राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले नलिन खंडेलवाल ने नीट यूजी परीक्षा में एआईआर 1 के साथ टॉप किया. उन्होंने 99.9999291 परसेंटाइल किया था. नीट यूजी (NEET UG Topper) परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद नलिन ने दिल्ली के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज (Famous Medical College) में से एक, मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) में दाखिला लिया.
NEET Success Story: माता-पिता भी डॉक्टर हैं
नलिन अभी MAMC दिल्ली से पढ़ाई कर रहे हैं. वे अपनी डिग्री के अंतिम वर्ष में हैं. साथ ही इंटर्नशिप कर रहे हैं. नलिन एक डॉक्टर परिवार से आते हैं. उनके पिता का नाम डॉ. राकेश खंडेलवाल है और माता का नाम डॉ. वनिता खंडेलवाल. नलिन के पिता सीकर के एक निजी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ हैं और मां स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं. माता-पिता ने नलिन को नीट का सफर तय करने के लिए काफी मोटिवेट किया.
NEET UG Success Story: 12-13 घंटे की पढ़ाई से पाई सफलता
नलिन ने डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत की. उन्होंने लगभग 12-13 की रोजाना की पढ़ाई के बाद नीट परीक्षा में सफलता पाई है. एक इंटरव्यू के दौरान नलिन ने बताया था कि वे अपने कोचिंग में 6 घंटे और सेल्फ स्टडी में 7 घंटे की पढ़ाई करते थे. उन्होंने कहा था कि NCERT की किताबों ने उनकी तैयारी में बड़ी भूमिका निभाई. वहीं सोशल मीडिया से दूरी रखा था.
NEET Success Story: जानिए कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई
नलिन बचपन से ही पढ़ने में अच्छे हैं. उन्होंने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 95.8 प्रतिशत और 10वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत हासिल किए थे. नलिन की प्रारंभिक शिक्षा विद्या भारती पब्लिक स्कूल से हुई है. उसके बाद सीकर के सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से उन्होंने आगे की पढ़ाई की. 11वीं-12वीं के लिए उन्होंने प्रिंस अकैडमी में एडमिशन लिया था. नलिन को पढ़ने के अलावा स्पोर्ट्स में भी विशेष रूचि है. वे अपने स्कूल के दिनों में क्रिकेट, स्केटिंग जैसे स्पोर्ट्स में भाग लिया करते थे. साथ ही वे क्विज़ का भी हिस्सा बनते थे.
यह भी पढ़ें- भारत ही नहीं दुनिया का बेस्ट कॉलेज, दाखिले के लगती है लंबी लाइन, पॉकेट मनी जितनी है फीस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










