लोगों के अंडर आर्म्स सूंघना… अजीब है Odor Judges की नौकरी! कमाई 1 घंटे के 2200 रुपये

Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Aug 2025 2:50 PM

विज्ञापन

Most Awkward Job (AI Generated)

Most Awkward Job: दुनिया में ऐसी कई नौकरियां हैं जिनके बारे में सोचकर ही आपको घिन आ जाएगी. लेकिन जॉब मार्केट में इन नौकरियों के लिए भी हजारों मौके सामने से आते हैं. ऐसी ही एक नौकरी है Odor Judges की. ओडर जज का काम सूंघने की शक्ति से जुड़ा होता है. ये बहुत अजीब लेकिन काम की नौकरी होती है.

विज्ञापन

Most Awkward Job: दुनिया में कई तरह की नौकरियां होती हैं. कुछ नौकरियां बेहद आकर्षक मानी जाती हैं, तो कुछ ऐसी भी हैं जिनके बारे में सुनते ही लोग नाक-भौं सिकोड़ लेते हैं. इन्हीं में से एक है Odor Judges यानी “ओडर जज” की नौकरी. पहली बार सुनने पर यह काम अजीब (Most Awkward Job) और घिन दिलाने वाला लगता है, लेकिन सच यह है कि बिना इनके काम के कई इंडस्ट्रीज सुचारु रूप से चल ही नहीं सकतीं.

Odor Judges क्या करते हैं

ओडर जज का काम हमारी सूंघने की शक्ति यानी “sense of smell” से जुड़ा होता है. इनका दायित्व है किसी भी गंध या बदबू का सही मूल्यांकन करना. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी प्रोडक्ट, जगह या सिस्टम से अप्रिय गंध आती है, तो ये जज उसकी तीव्रता, असर और गुणवत्ता की पहचान करते हैं. इनकी राय के आधार पर कंपनियां अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाती हैं या प्रदूषण नियंत्रण उपायों को सुधारती हैं.

Most Awkward Job: कहां होती है Odor Judge की जरूरत

Odor Judges की सबसे ज्यादा जरूरत पब्लिक हेल्थ, वेस्ट मैनेजमेंट और फूड इंडस्ट्री में होती है. वेस्ट मैनेजमेंट कंपनियां इन्हें हायर करती हैं ताकि यह तय किया जा सके कि किसी डंपिंग ग्राउंड या सीवेज से कितनी बदबू फैल रही है और उसे कम करने के क्या उपाय किए जाएं.

फूड और ड्रिंक इंडस्ट्री भी ऐसे जजों की मदद लेती है. उदाहरण के लिए, कॉफी, चाय, चॉकलेट या परफ्यूम जैसी चीजों में गंध की अहम भूमिका होती है. अगर गंध में खामियां होंगी तो प्रोडक्ट बाजार में असफल हो सकता है.

नौकरी के मौके

Prinova US LLC कंपनी में Technician, Flavors के पद पर वैकेंसी निकली है. कंपनी में Carol Stream IL में इस पद पर नौकरी निकली है. इस पद पर सेलेक्ट होने वालों को हर घंटे 24.75 डॉलर यानी लगभग 2200 रुपये प्रतिघंटे की कमाई होगी. इसके लिए एसोसिएट डिग्री या चार साल का बीएससी डिग्री रखने वाले आवेदन के पात्र हैं.

यह भी पढ़ें: हिंदी के 7 सबसे कठिन शब्द, बोलने में जुबान जरूर फंसेगी, आप भी करें कोशिश

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola