मैथ्स में हैं अच्छे? 12वीं के बाद करें ये 5 बेस्ट कोर्स

Updated:
विज्ञापन
पढ़ाई करते हुए स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Image- Canva)

पढ़ाई करते हुए स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Image- Canva)

Maths Top Courses: अगर आपकी मैथ्स मजबूत है और 12वीं के बाद सही करियर विकल्प की तलाश में हैं, तो B.Tech, BSc, BCA, B.Arch और CA आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। जानिए इन टॉप 5 कोर्स की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Maths Top Courses: अगर आपकी मैथ्स (Maths) अच्छी है और आप कन्फ्यूज हैं, कि आपको भविष्य में क्या करना है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. कई ऐसे कोर्स के ऑप्शन हैं, जिसकी पढ़ाई करने के बाद अपको अच्छी सैलेरी के साथ प्लेसमेंट मिलने की संभावना है. आइए इस बारे में डीटेल में जानते हैं.

Top 5 Best Course: जानिए कौन से टाॅप 5 कोर्स हैं.

  • बीटेक
  • बीएससी
  • बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA)
  • बी.आर्क (आर्किटेक्चर)
  • चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA)

About BTech: जानिए इस कोर्स के बारे में

बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech), यह इंजीनियरिंग और साइंस के क्षेत्र में दिया जाने वाला 4 साल का अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है. NIRF 2025 की रैंकिंग के अनुसार इंडिया में IIT मदरास टाॅप पर है. इसके अलावा दूसरे रैंक पर IIT दिल्ली और उसके बाद तीसरे रैंक पर IIT मुंबई है. यहां से पढ़ाई करने के बाद स्टूडेंट को अच्छी सैलरी पैकेज के साथ प्लेसमेंट मिलता है. इन काॅलेज की फीस डीटेल्स आर अन्य जानकारी आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Image

BSc Course: क्या है यह कोर्स?

बैचलर ऑफ साइंस (BSc), यह साइंस और मैथ्स में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए एक अेडरग्रजुएट डिग्री कोर्स है, जो 6 सेमेस्टर में बंटा हुआ है. इस कोर्स के लिए दिल्ली का मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज और हंसराज कॉलेज जैसे काॅलेज काफी अच्छे माने जाते हैं. हालांकि इसके अलावा भी कई ऐसे काॅलेज है, जहां से पढ़ने के बाद स्टूडेंट्स को अच्छी सैलेरी पैकेज ऑफर की जाती है.

ये भी पढ़ें: Maths से डर पर टेक्नोलॉजी में बनाना है Career तो 12वीं के बाद करें ये कोर्स, होती है पैसों की बारिश!

BCA Course : जानिए इस कोर्स का डीटेल

यह 3 साल का प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है, जो कंप्यूटर साइंस, प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पर आधारित है. इसमें कोडिंग, वेब डिजाइनिंग और डेटाबेस की जानकारी दी जाती है. इस कोर्स में एडमिशन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45% से 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास करना होगा.

IIRF इंडिया BCA रैंकिंग की ऑफिशियल वेबसाइट iirfranking.com पर दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर बेस्ट BCA काॅलेज की लिस्ट में पहले स्थान पर है. वहीं पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दूसरे और द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज तीसरे स्थान पर है. इन काॅलेजों के बारे में डीटेल्स आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Image

qBachelor of Arch: जानिए आर्किटेक्चर कोर्स के बारे में

बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch), 5 साल का प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट कोर्स है, जिसमें बिल्डिंग और शहरों के डिजाइन, बनाने के तरीकों और प्लानिंग की एजुकेशन दी जाती है. इस कोर्स के लिए खासताैर पर आपकी मैथ्स काफी अच्छी होनी चाहिए, क्योंकि यह पढ़ाई पूरी तरह से स्टैटिस्टिक बेस्ड है. आप 12वीं के बाद इस कोस के लिए एडमिशन ले सकते हैं. IIRF इंडिया आर्किटेक्चर रैंकिंग की ऑफिशियल वेबसाइट iirfranking.com पर दी गई जानकारी के अनुसार IIT कानपूर इस लिस्ट में पहले स्थान पर है. वहीं IIT रुड़की दूसरे और SPA दिल्ली, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर तीसरे स्थात पर है.

Image

CA Course Details: जानिए सीए कोर्स के बारे में

मुख्य तौर पर काॅमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स सीए कोर्स करते हैं‌. यह एक प्रोफेशनल कोर्स है, जिसको पढ़ने के बाद स्टूडेंट की हायरिंग कंपनी में फाइनेंशियल एडवाइजर के तौर पर होती है। इस कोर्स को कंप्लीट करके के लिए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल, इन तीन मुख्य चरणों को कम्पलीट करना होता है। फाइनल कंप्लीट करने के बाद स्टूडेंट को सीए की डिग्री मिलती है. 12वीं के बाद आप इस कोर्स की पढ़ाई शुरू कर सकते है. कोर्स के बीच में ऑफिशियल ट्रेनिंग भी करती होती है, जिसे आर्टिकलशिप कहा जाता है़ इसे पूरा करने में आमतौर पर 3 से 5 साल का समय लगता है.

Note: इन कोर्स के बारे में और डीटेल में जानकारी के लिए आप काॅलेजों की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IIT जोधपुर में BS इन मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग का नया कोर्स लॉन्च, हाई-डिमांड जॉब्स के लिए करेगा तैयार


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola