झारखंड में इंजीनियर बनने का है सपना? जान लें इन 3 सरकारी कॉलेजों के बारे में

Updated:
विज्ञापन

काॅलेज के स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Image- Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Polytechnic College: इंजीनियरिंग में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के लिए झारखंड के ये टॉप 3 सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज बेहतरीन विकल्प हैं. जानें यहां के कोर्स, फीस, सीट और एडमिशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Jharkhand Polytechnic College: देश में इंजीनियर्स की डीमांड लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में अगर आप भी इंजीनियर बनना चाहते हैं और इसके लिए काॅलेज की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टेिकल आपके लिए है. यहां हम खासतौर पर झारखंड के बेस्ट तीन पॉलिटेक्निक कॉलेज की बात करेंगे, जहां से पढ़ने के बाद आपको अच्छी सैलेरी के साथ प्लेसमेंट मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

Top 3 polytechnic College: कौन हैं टॅाप 3 पॉलिटेक्निक कॉलेज?

ranchiportal.com पर दी गई जानकारी के अनुसार यह झारखंड के टॅाप 3 पॉलिटेक्निक कॉलेज है.

  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, आदित्यपुर
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, रांची
  • गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, धनबाद

Govt. Polytechnic, Adityapur: जानिए इस काॅलेज के बारे में

यह झारखंड सरकार के उच्च टेक्निकल एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के अंतर्गत एक स्टेट लेवल गवर्नमेंट टेक्निकल इंस्टिट्यूट है. यहां मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सीएसई और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स पढ़ाए जाते हैं. इस काॅलेज में स्टूडेंट की कुल इनटेक कैपेसिटी 180 है. काॅलेज के बारे में और अधिक जानकारी इसकी ऑफिशियल वेबसाइट gpa.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए 5464 परीक्षार्थी, 446 अनुपस्थित

Hostel Facility: कॉलेज की हॉस्टल फैसिलिटी कैसी है?

कैंपस की सबसे खास बात कॉलेज की हॉस्टल सुविधा है, जो 100 छात्रों के रहने की जरूरत को पूरा करती है. इंस्टीट्यूट कैंपस के पास हॅास्पीटल, पोस्ट-ऑफिस, बैंक और ATM भी मौजूद हैं.

Govt. Polytechnic, Ranchi: जानिए काॅलेज की सीट इनटेक कैपेसिटी

इस काॅलेज में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 3 साल के डिप्लोमा कोर्स पढ़ाए जाते हैं. इस काॅलेज में स्टूडेंट की कुल इनटेक कैपेसिटी 300 है. यह काॅलेज झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (JUT) से एफिलिएटेड है और ऑल इंडिया काउंसिल फाॅर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) से मान्यता प्राप्त है.

यह झारखंड सरकार के हायर और टेक्नीकल एजुकेशन विभाग के अंतर्गत काम करता है. यह आधुनिक लैब और इंस्ट्रूमेंट से लैस है. सभी क्लासरूम में आधुनिक सुविधाएं हैं, जिनमें प्रोजेक्टर और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए CCTV कैमरे जैसी सुविधा शामिल है. अधिक जानकारी कॅालेज की ऑफिशियल वेबसाइट gpranchi.co.in पर देख सकते हैं.

Image

Govt. Polytechnic, Dhanbad: क्या है काॅलेज का फीस स्ट्रक्चर?

इस काॅलेज में एडमीशन के लिइ स्टूडेंट्स को झारखंड कंबाइंड एंटरेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड (JCECEB) की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक कॉम्पिटेटिव एंटरेंस एग्जाम (PECE) पास करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसके बाद एडमीशन मिलेगी़

इस काॅलेज की सीट इनटेक कैपेसिटी 300 है और यहां सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटालर्जिकल और सी एस ई, यह 5 कोर्स पढ़ाई जाती है. काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट gpdhanbad.ac.in पर दी गई जानकारी के अनुसार Gen और OBC कैटेगरी के लिए एडमीशन फीस लगभग 2,605 रुपए है, अलग अलग कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए फीस में अंतर है.

Image

Note: इन कॉलेजों के बारे में और अधिक जानकारी आप कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइटपर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड के ये हैं बेस्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज, प्लेसमेंट की स्थिति भी शानदार, ऐसे होता है चयन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola