Job Placement 2025: BTech पूरा होने से पहले Google पहुंचीं ईशा सिंह, 50 मिनट के इंटरव्यू से सेलेक्शन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Jun 2025 4:09 PM

विज्ञापन

Job Placement 2025 isha Singh

Job Placement 2025: गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों में नौकरी पाना हर छात्र का सपना होता है. ऐसे में एक नाम ईशा सिंह का सामने आता है जिन्होंने BTech पूरा होने से पहले ही Google में काम करने का सपना पूरा कर लिया. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच की स्टूडेंट ईशा सिंह गूगल जैसी टॉप कंपनी में काम करना शुरू कर चुकी हैं.

विज्ञापन

Job Placement 2025: दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित टेक कंपनी Google में काम करने का सपना लाखों छात्रों का होता है. बेहतरीन सैलरी, शानदार वर्क कल्चर और जबरदस्त करियर ग्रोथ के कारण गूगल हमेशा से युवाओं की पहली पसंद रहा है. भारत में भी गूगल के लिए काम करना एक बड़े सम्मान की तरह माना जाता है और हर साल हजारों स्टूडेंट्स इसके लिए तैयारी करते हैं. इसी सपने को साकार किया है नोएडा की रहने वाली ईशा सिंह ने, जिन्हें गूगल से हाई पैकेज पर ऑफर मिला है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी साझा की थी.

Job Placement 2025: इस कॉलेज से पढ़ी हैं ईशा

ईशा सिंह, जो नोएडा के जयपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (JIIT) में बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही हैं, ने गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंटर्न (Software Engineer in Google) के रूप में जॉब ऑफर हासिल किया है. ईशा की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अभी अपनी इंजीनियरिंग पूरी नहीं की है और साल 2026 में उनका कोर्स पूरा होगा.

गूगल में इंटर्नशिप

इसके बावजूद उन्हें लाखों रुपये के पैकेज पर गूगल में इंटर्नशिप का मौका मिला है. ईशा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर अपनी इस सफलता की जानकारी दी. ईशा की 12वीं तक की पढ़ाई सेंट मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नोएडा में हुई थी. पढ़ाई में शुरू से ही होशियार ईशा ने तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य रखा था और उसकी दिशा में लगातार मेहनत की.

प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल

ईशा सिंह की कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो बड़ी कंपनियों में काम करने का सपना देखते हैं. उन्होंने यह साबित किया है कि अगर लगन और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है. गूगल जैसी विश्वस्तरीय कंपनी से इंटर्नशिप का ऑफर पाना आसान नहीं होता, इसके लिए तकनीकी ज्ञान, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल और इंटरव्यू की बेहतरीन तैयारी जरूरी होती है.

ये भी पढ़ें: IIT और IIM जैसे बड़े संस्थान भी एंटी-रैगिंग नियमों में फेल, UGC ने दी चेतावनी

ईशा की यह सफलता बताती है कि पढ़ाई के साथ-साथ अगर सही दिशा में तैयारी की जाए, तो बड़े मौके मिल सकते हैं. आने वाले समय में वह गूगल में अपनी इंटर्नशिप पूरी कर और भी ऊंचे पदों तक पहुंच सकती हैं. उनके जैसे युवाओं की मेहनत ही भारत को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें: पति बने IAS, पत्नी डेंटिस्ट से बनीं IPS, अब बिहार के इन जिलों की कमान संभाल रहे हैं दोनों

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola