Google CEO Tips: छात्र गांठ बांध लें सुंदर पिचाई की 5 बातें, हर एग्जाम में होंगे टॉपर

Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Jun 2025 1:00 PM

विज्ञापन

Google CEO Tips

Google CEO Tips: बेहद साधारण परिवार से निकलकर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी का CEO बनना कोई आम बात नहीं है. सुंदर पिचाई एक भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी लीडर हैं, जो वर्तमान में गूगल और इसकी पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ हैं. वो अपनी मेहनत, सरलता और दूरदृष्टि से लाखों युवाओं को प्रेरित करते हैं.

विज्ञापन

Google CEO Tips: सुंदर पिचाई का नाम आज दुनिया के सबसे सफल और प्रेरणादायक लोगों में गिना जाता है. एक साधारण भारतीय परिवार से निकलकर Google और Alphabet जैसी बड़ी कंपनियों के CEO बनने तक का उनका सफर हर युवा के लिए मिसाल है. उनकी सोच और जीवनशैली से कई ऐसी बातें सीखी जा सकती हैं जो छात्रों के जीवन और करियर को नई दिशा दे सकती हैं. प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सुंदर पिचाई द्वारा बताए गए पांच बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Google CEO Tips: छोटे शहर से भी बड़े सपने देखो

सुंदर पिचाई का जन्म चेन्नई (तमिलनाडु) के एक सामान्य परिवार में हुआ था. उनके पास ना तो स्मार्टफोन था, ना कंप्यूटर और ना ही कोई बड़ी सुविधा. इसके बावजूद उन्होंने बड़े सपने देखे और उन्हें साकार किया. इससे सीख मिलती है कि आप किसी छोटे शहर से हैं या साधारण परिवार से, इसका आपके सपनों पर कोई असर नहीं पड़ता.

मेहनत का कोई विकल्प नहीं

Google CEO सुंदर पिचाई का मानना है कि सफलता पाने के लिए मेहनत सबसे जरूरी चीज है. उन्होंने पढ़ाई के दिनों में दिन-रात एक कर दिया. IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की, फिर अमेरिका जाकर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. उन्होंने हर कदम पर मेहनत को अपना मंत्र बनाया.

नकारात्मकता से दूरी बनाएं

पिचाई कहते हैं कि अगर आप जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो नकारात्मक सोच और लोगों से दूरी बनानी होगी. आलोचना से घबराने की बजाय, उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए. यही बात उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत बनाए रखती है.

खुद पर विश्वास

पिचाई के अनुसार खुद पर भरोसा होना बहुत जरूरी है. कई बार आपको लगेगा कि रास्ता कठिन है, लेकिन अगर आप खुद पर विश्वास करेंगे तो हर मुश्किल आसान हो जाएगी. सुंदर पिचाई हाल ही में AI Tools से जुड़े एक इवेंट में शामिल हुए थे. उन्होंने आने वाले एजुकेशन कल्चर को लेकर जानकारी साझा की.

सीखना कभी नहीं रुकना

सुंदर पिचाई आज भी खुद को एक छात्र मानते हैं. वह कहते हैं कि सीखना कभी नहीं रुकना चाहिए. चाहे आप कितने भी सफल क्यों न हो जाएं, अगर आप सीखना बंद कर देंगे, तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे. इन 5 बातों को अगर छात्र जीवन में अपना लिया जाए, तो न सिर्फ सफलता मिल सकती है, बल्कि एक अच्छा इंसान भी बना जा सकता है.

Job Placement 2025: पिछड़ गया कंप्यूटर साइंस, IIIT में BTech के इस ब्रांच में 1.45 करोड़ का पैकेज

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola