BTech या BSc कंप्यूटर साइंस में कौन सा कोर्स बेस्ट? जानें किसमें कमाई ज्यादा

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

Best BTech Branch 2025

BTech vs BSc Computer Science: बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले बेस्ट कोर्स के बारे में जान लेना जरूरी है. इस कड़ी में यहां बीटेक और बीएससी कंंप्यूटर साइंस कोर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

BTech vs BSc Computer Science: कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के सामने अक्सर यह सवाल आता है कि BTech करें या BSc कंप्यूटर साइंस. दोनों कोर्स कंप्यूटर से जुड़े हैं, लेकिन इनमें सिलेबस, डिग्री की गहराई, करियर स्कोप और सैलरी में काफी फर्क होता है. आइए जॉब मार्केट के डिमांड के आधार पर जानते हैं कि कौन-सा कोर्स किसके लिए बेहतर है.

BTech vs BSc कौन कितना टेक्निकल?

BTech (Bachelor of Technology) कंप्यूटर साइंस एक प्रोफेशनल इंजीनियरिंग डिग्री है. इसमें प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नेटवर्किंग, डेटा स्ट्रक्चर आदि को तकनीकी गहराई से पढ़ाया जाता है.

BSc (Bachelor of Science) कंप्यूटर साइंस एक एकेडमिक डिग्री है. इसमें थ्योरी, कंप्यूटर साइंस के बेसिक्स, मैथेमैटिक्स और कुछ हद तक कोडिंग सिखाई जाती है. यह शोध और टीचिंग फील्ड के लिए ज्यादा उपयोगी मानी जाती है.

कोर्स की अवधि

BTech की अवधि 4 साल होती है और इसमें JEE Main जैसी परीक्षाओं से प्रवेश मिलता है. BSc की अवधि 3 साल होती है और इसमें अधिकतर मेरिट या यूनिवर्सिटी लेवल एंट्रेंस से एडमिशन होता है. हालाकि, कई टॉप कॉलेज अब 5 साल का इंटिग्रेटड प्रोग्राम भी चलाने लगे हैं. इसमें BTech+MTech कोर्स कराया जाता है.

जॉब ऑप्शन

BTech कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट्स को मल्टीनेशनल कंपनियों जैसे Google, Microsoft, Amazon आदि में Software Engineer, Data Analyst, AI Expert जैसे पदों पर नौकरी मिलती है. शुरुआती सैलरी 6–12 लाख प्रति वर्ष तक जा सकती है.

BSc कंप्यूटर साइंस करने वालों को IT सपोर्ट, डेटा एंट्री, जूनियर प्रोग्रामर जैसी जॉब मिलती है. सैलरी BTech की तुलना में कम होती है, लगभग 2.5–5 लाख प्रति वर्ष पा सकते हैं. दोनों कोर्स के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन कमाई, स्कोप और इंडस्ट्री डिमांड के लिहाज से BTech कंप्यूटर साइंस ज्यादा फायदेमंद और लोकप्रिय है.

ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद बीसीए या बीबीए में कौन सा कोर्स बेस्ट, जानें किसमें सैलरी ज्यादा

ये भी पढ़ें: बिहार में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर वैकेंसी, पूछे जाएंगे 2 घंटे में 150 सवाल

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola