BCA vs BBA: 12वीं के बाद बीसीए या बीबीए में कौन सा कोर्स बेस्ट, जानें किसमें सैलरी ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Jun 2025 8:07 PM
BCA vs BBA
BCA vs BBA: 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा कंफ्यूजन ग्रेजुएशन के लिए कोर्स (UG Course) चुनने में होता है. कोर्स चुनने से पहले छात्रों को जॉब मार्केट की डिमांड को बेहतर तरीके से समझना होगा. इसी को ध्यान में रखते हुए दो अहम कोर्स BBA और BCA की डिटेल्स यहां देख सकते हैं
BCA vs BBA: 12वीं कक्षा के बाद कॉलेज एडमिशन की दौड़ शुरू हो चुकी है. ऐसे में छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ग्रेजुएशन के लिए कौन सा कोर्स चुना जाए. खासकर वे छात्र जो कॉमर्स, आर्ट्स या साइंस से पढ़ाई करते हैं, उनके लिए BBA और BCA दो प्रमुख विकल्पों में शामिल हैं. आइए जानते हैं इन दोनों कोर्स की खास बातें और करियर की संभावनाएं.
BCA vs BBA: दोनों में कौन सा कोर्स बेस्ट?
अगर आपको टेक्नोलॉजी में रुचि है और आप IT सेक्टर में भविष्य बनाना चाहते हैं, तो BCA एक बेहतरीन विकल्प है. वहीं बिजनेस और मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले छात्र BBA चुन सकते हैं. दोनों कोर्स अपने-अपने क्षेत्र में करियर की मजबूत नींव रखते हैं.
BBA क्या है?
BBA यानी बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एक तीन वर्षीय प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है. इस कोर्स में छात्रों को बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स और ऑपरेशन मैनेजमेंट जैसी चीजों की जानकारी दी जाती है. इसके साथ ही लीडरशिप स्किल, टीमवर्क और कम्युनिकेशन स्किल पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. BBA उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो भविष्य में MBA या किसी मैनेजमेंट फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं.
BCA क्या है?
BCA यानी बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन भी तीन साल का एक प्रोफेशनल कोर्स है, जो कंप्यूटर एप्लीकेशन और प्रोग्रामिंग पर आधारित होता है. इसमें स्टूडेंट्स को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डिजाइनिंग, नेटवर्किंग, डेटा स्ट्रक्चर, C, C++, Python और Java जैसी लैंग्वेज की जानकारी दी जाती है. यह कोर्स टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बेहतर विकल्प है.
जॉब ऑप्शन और सैलरी
BBA करने के बाद छात्र बैंकिंग, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स, कंसल्टिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में नौकरियां पा सकते हैं. प्राइवेट सेक्टर में शुरुआती सैलरी लगभग 3-6 लाख रुपये सालाना हो सकती है.
BCA के बाद करियर विकल्पों में सॉफ्टवेयर डेवलपर, सिस्टम एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और नेटवर्क इंजीनियर जैसे प्रोफाइल शामिल हैं. BCA ग्रेजुएट्स को 3-8 लाख रुपये सालाना की सैलरी मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: बिहार में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर वैकेंसी, पूछे जाएंगे 2 घंटे में 150 सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










