BPSC DSO Recruitment 2025: बिहार में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर वैकेंसी, पूछे जाएंगे 2 घंटे में 150 सवाल

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Jun 2025 7:09 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (Bihar DElEd Admit Card 2025 OUT)

BPSC DSO Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से जिला सांख्यिकी अधिकारी (District Statistical Officer) के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है.

विज्ञापन

BPSC DSO Recruitment 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. बिहार में जिला सांख्यिकी अधिकारी (District Statistical Officer) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 47 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

बिहार में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 जून 2025 तक का समय दिया गया है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

BPSC DSO Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिक पर क्लिक करना होगा.
  • अगले पेज पर BPSC DSO Recruitment 2025 Application के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

BPSC DSO Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

BPSC DSO Selection Process: जानें कैसे होगा चयन

बिहार में जिला सांख्यिकी अधिकारी के पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन स्तर की परीक्षा के माध्यम से होगा. इसमें सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे. इसके लिए कुल 2 घंटे का समय मिलेगा. इसमें सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे.

इस पद के लिए प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को मेन्स में शामिल होना होगा. वहीं, मेन्स में पास होने के बाद इंटरव्यू का आयोजन होगा. इस पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है. फीस योग्यता, सैलरी आदि की डिटेल्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

ये भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, navodaya.gov.in पर करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन