BPSC Exam Schedule 2025 OUT: बिहार सरकारी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें कब होगी बीपीएससी 71वीं परीक्षा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Jun 2025 8:54 PM
BPSC Exam Calendar 2025 (Photo Credit: Freepik)
BPSC Exam Schedule 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी की कर रहे कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से सितंबर तक की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है. बिहार में 71वीं कंबाइंड परीक्षा के साथ-साथ कई परीक्षाओं के लिए कैंलेंडर जारी किया गया है.
BPSC Exam Schedule 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी की कर रहे कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से सितंबर तक की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है. बिहार में 71वीं कंबाइंड परीक्षा (BPSC 71st Exam Date 2025) के साथ-साथ कई परीक्षाओं के लिए कैंलेंडर जारी किया गया है.
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा का नोटिफिकेशन हाल ही में जारी हुआ है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं. बता दें कि इस बार BPSC Exam के माध्यम से कुल 1200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी.
BPSC Exam Schedule 2025: देखें कब होगी कौन सी परीक्षा?
| क्रम संख्या | पद का नाम | परीक्षा की तिथि |
|---|---|---|
| 1 | सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/विद्युत) | 17, 18, 19 जुलाई |
| 2 | विधि पदाधिकारी | 26-27 जुलाई |
| 3 | सहायक पर्यावरण अभियंता | 26-27 जुलाई |
| 4 | जन सम्पर्क पदाधिकारी | 26-27 जुलाई |
| 5 | सिस्टम एनालिस्ट (System Analyst) | 26-27 जुलाई |
| 6 | कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक | 26-27 जुलाई |
| 7 | जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक | 3 अगस्त |
| 8 | मोटरयान निरीक्षक (MVI) | 9 और 10 अगस्त |
| 9 | खनिज विकास पदाधिकारी | 9 और 10 अगस्त |
| 10 | उप प्राचार्य एवं समकक्ष पद (ITI V.P.) | 17 अगस्त |
| 11 | एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा | 10 सितम्बर (PT) |
| 12 | सहायक प्रशासन पदाधिकारी (ASO) | 13 सितम्बर (PT) |
BPSC Exam Schedule 2025
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है, जो जुलाई से लेकर सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएंगी. इसमें कई महत्वपूर्ण पदों के लिए परीक्षाएं शामिल हैं.
असिस्टेंट इंजीनियर (असैनिक, यांत्रिक और विद्युत) पद के लिए परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई को होगी. इसके बाद विधि पदाधिकारी, असिस्टेंट एनवॉयरमेंट इंजीनियर, जन संपर्क पदाधिकारी, सिस्टम एनालिस्ट और जूनियर लैब असिस्टेंट पदों की परीक्षा 26 और 27 जुलाई को ली जाएगी.
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पदों के लिए परीक्षा 3 अगस्त को तय की गई है. वहीं मोटरयान निरीक्षक (MVI) और खनिज विकास पदाधिकारी पदों की परीक्षा 9 और 10 अगस्त को होगी.
उप प्राचार्य एवं समकक्ष पद (ITI V.P.) की परीक्षा 17 अगस्त को होगी. इसके अलावा, 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 10 सितंबर को और सहायक प्रशासन पदाधिकारी (ASO) की प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.
एसएससी कांस्टबेल का रिजल्ट जारी, 391599 पास, यहां डायरेक्ट करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










