SSC GD Constable Result 2025 DECLARED: एसएससी कांस्टबेल का रिजल्ट जारी, 391599 पास, यहां डायरेक्ट करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Jun 2025 7:59 PM
SSC GD Constable Result 2025 DECLARED
SSC GD Constable Result 2025 DECLARED: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में कुल 3,91,599 कैंडिडेट्स पास हुए हैं. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
SSC GD Constable Result 2025 DECLARED: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में कुल 3,91,599 कैंडिडेट्स पास हुए हैं. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा के माध्यम से CRPF, CAPF, Assam Rifles, BSF और ITBP जैसे सुरक्षा बलों में कुल 39000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी हैं.
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित हुई थी. लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
SSC GD Constable Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest News पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर SSC GD Constable Result 2025 Direct Link पर जाएं.
- अब फोर्स के अनुसार लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
SSC GD Constable Result 2025 Direct Link to Check Here
SSC GD Constable Result 2025: कैसा रहा रिजल्ट?
| श्रेणी (Category) | पुरुष (Males) | महिलाएं (Females) |
|---|---|---|
| सामान्य (General) | 1,51,903 | 17,536 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 54,215 | 6,212 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 40,764 | 4,698 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 77,977 | 8,665 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 25,270 | 2,922 |
| पूर्व सैनिक (ESM) | 1,423 | 14 |
| कुल योग (Total) | 3,51,552 | 40,047 |
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट के अनुसार, 25,21,839 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए. इनमें से 3,51,552 पुरुष उम्मीदवार और 40,047 महिला उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास घोषित किए गए हैं.
Success Story: 170 कंपनियों से रिजेक्ट, MBA के बाद एयरपोर्ट पर लगाया झाड़ू, आमिर अब अरबों के मालिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










